Rajasthan

पंचायतीराज चुनाव से पहले राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, ग्रामीण विकास विभाग में 140+ विकास अधिकारियों के तबादले

Last Updated:August 16, 2026, 23:21 IST

Rajasthan Panchayati Raj Election: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. विभाग की ओर से 140 से अधिक विकास अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है. तबादलों के साथ राजस्थान राज्य सेवा के अधिकारियों को डेपुटेशन पर तैनाती दी गई है. वहीं, कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से पदोन्नत अधिकारियों को भी डेप्यूट किए जाने की जानकारी सामने आई है. इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. विकास अधिकारियों की नई तैनाती से ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन में बदलाव देखने को मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

पंचायतीराज चुनाव से पहले फेरबदल! राजस्थान में 140+ विकास अधिकारियों के तबादलेZoomपंचायतीराज चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, राजस्थान में 140+ विकास अधिकारियों के तबादले

जयपुर: आगामी पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के आम चुनावों को मध्यनजर रखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा कदम उठाया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़े पैमाने पर तबादला सूचियां जारी की हैं. इस फेरबदल के तहत ग्रामीण विकास विभाग में 140 से ज्यादा विकास अधिकारियों (BDOs) के तबादले और नवीन पदस्थापन किए गए हैं. प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई तुरंत प्रभाव से लागू की गई है.

जारी किए गए आधिकारिक आदेशों के अनुसार, राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा के कई अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और कार्यालयों में डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर लगाया गया है. चुनाव से पहले प्रशासनिक अमले को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि मैदानी स्तर पर विकास कार्यों और चुनावी तैयारियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए. विभाग द्वारा जारी सूचियों में कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से पदोन्नत अधिकारी किए गए पदस्थापितइस प्रशासनिक फेरबदल का एक बड़ा हिस्सा पदोन्नति से जुड़ा हुआ है. राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के तहत नवरूप से पदोन्नत किए गए अधिकारियों को भी राज्यहित में तुरंत प्रभाव से विभिन्न पंचायत समितियों और जिला परिषदों में विकास अधिकारी के पद पर लगाया गया है. इन नवनियुक्त एवं पदोन्नत अधिकारियों की लंबी सूची विभाग द्वारा जारी की गई है, जिससे ग्रामीण विकास के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है.

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और सख्ती के निर्देशशासन सचिवालय, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी आदेश किया है कि आगामी चुनावों की तैयारियों को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी बिना किसी जॉइनिंग काल या अवकाश का इंतजार किए तुरंत प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें. इसके साथ ही सभी संबंधित नियंत्रण अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बिना रिलीवर का इंतजार किए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें. आदेश की पालना न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 23:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj