Rajasthan
राजस्थान फ्री साइकिल, स्कूटी और मां वाउचर योजना: किसे मिलेगा लाभ, क्या है पात्रता और कैसे उठाएं फायदा?

Rajasthan Free Scooty Cycle Scheme: राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं. 9वीं कक्षा की सरकारी स्कूल की छात्राओं को 5 किमी के दायरे में निःशुल्क साइकिल दी जाती है. 12वीं में अच्छे अंक (RBSE 65%, CBSE 75%) लाने वाली और ₹2.5 लाख से कम आय वाले परिवार की मेधावी छात्राओं को स्कूटी हेतु ₹70,000 की डीबीटी राशि दी जा रही है. वहीं, मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी सुविधा प्रदान की जा रही है.



