SC-ST-OBC से लेकर महिलाओं तक… जयपुर के 150 वार्डों में किसकी सीट हुई आरक्षित? जानें

Jaipur: जयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों में श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. यह पूरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई. लॉटरी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनकी नजरें वार्डवार आरक्षण की स्थिति पर टिकी हुई थीं. इस लॉटरी के माध्यम से प्रदेश भर के निकाय वार्डों और विशेष रूप से जयपुर के 150 वार्डों की चुनावी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है.
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से कुल 20 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं. लॉटरी प्रक्रिया के तहत सबसे पहले SC वर्ग के वार्डों का निर्धारण किया गया. SC वर्ग के लिए आरक्षित 20 वार्डों में वार्ड नंबर 72, 124, 132, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66 और 142 शामिल हैं. इन 20 वार्डों में से 13 वार्ड SC सामान्य के लिए और 7 वार्ड SC महिला श्रेणी के लिए आरक्षित रहेंगे. वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 68, 60, 150, 64, 131 और 61 शामिल हैं. ST वर्ग के 6 वार्डों में 4 सामान्य और 2 महिला वार्ड निर्धारित किए गए हैं.
OBC वर्ग के लिए 30 वार्ड आरक्षित, स्कूली बच्चों ने निकाली पर्चियांअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के लिए स्कूली बच्चों को शामिल किया गया. बच्चों ने निष्पक्ष रूप से लॉटरी की पर्चियां निकालीं, जिसके आधार पर कुल 30 वार्ड OBC वर्ग के लिए तय किए गए. OBC के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 41, 42, 10, 102, 90, 51, 82, 94, 48, 143, 144, 33, 83, 12, 26, 52, 147, 113, 122, 23, 75, 53, 38, 2, 39, 18, 146, 27, 80 और 91 शामिल हैं. इन 30 OBC वार्डों में 20 वार्ड OBC सामान्य तथा 10 वार्ड OBC महिला के लिए रखे गए हैं. प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने आरक्षण प्रतिशत को लेकर सवाल भी उठाए.
सामान्य वर्ग और महिला आरक्षण की अंतिम स्थिति150 वार्डों के वर्गीकरण में सामान्य वर्ग (General Category) के लिए कुल 94 वार्ड निर्धारित किए गए हैं. इन 94 सामान्य वार्डों में से 63 वार्ड सामान्य पुरुष/खुले वर्ग के लिए और 31 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. कुल मिलाकर पूरे जयपुर नगर निगम में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नियम के अनुसार 150 में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इन 50 महिला वार्डों का वितरण सभी वर्गों में (SC महिला: 7, ST महिला: 2, OBC महिला: 10, और सामान्य महिला: 31) किया गया है.



