2026 की लो बजट फिल्म, 3 दिन में ही रच डाला इतिहास, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बनी साल की 8वीं ब्लॉकबस्टर

Last Updated:August 17, 2026, 12:56 IST
Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर इस साल बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों का दबदबा रहा है. लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसको बनाने के लिए मेकर्स ने बड़े बजट पर दांव नहीं लगाया. बल्कि छोटे से बजट में ऐसी फिल्म बना डाली, जिसने तीन दिन के अंदर बजट से दोगुनी कमाई कर डाली. ये वो फिल्म है जो रिलीज के महज तीन दिनों में 2026 की सबसे तेज रफ्तार वाली सफल फिल्मों में शामिल हो गई.
नई दिल्ली. बड़े बजट की फिल्मों के बीच एक महज 45 करोड़ रुपये की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेल दिखाया है कि बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों की कमाई भी फीकी नजर आने लगी. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने भारत में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए. ये फिल्म साल 2026 की सफल फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. खास बात ये है कि जहां कई बड़े बजट की फिल्मों को लागत निकालने में हफ्तों लग जाते हैं, वहीं इस फिल्म ने महज पहले वीकेंड में अपनी लागत के करीब दोगुना कमा लिए थे. क्या आप जानते हैं ये कौन सी फिल्म है?
साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज हुई. कुछ फिल्मों का बज रहा, लेकिन लोगों को लुभा नहीं सकी. वहीं, कुछ फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. ये वो फिल्म है, जो इस साल की 8वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘अवारापन 2’ है.
दरअसल, तीन दिन पहले यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘अवारापन 2’ 45 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और इसने 33.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, रविवार को 26 करोड़ रुपये कमा लिए है. फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर में 110 करोड़ कमा चुकी है.
Add as Preferred Source on Google
तीन दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 81.75 करोड़ रुपये हो गई है. यानी सिर्फ तीन दिन में इमरान हाशमी की फिल्म ने ‘बंटवारा 1947’ की कमाई से करीब तीन गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है.
इस हिसाब से’अवारापन 2′ इस साल बॉलीवुड की 8वीं सफल फिल्म बन गई है. इससे पहले ‘बॉर्डर 2’, ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘भूत बांग्ला’, ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों ने सफलता हासिल की है.
‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड भी बनाया है. ये स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धमाकेदार कलेक्शन करने वाली 5वीं फिल्म बन गई. इसने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ (32.93 करोड़) को पछाड़ दिया है.
इस लिस्ट में टॉप 5 में पहले ‘वॉर 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘गदर 2’, ‘कूली’ और ‘जेलर’ का नाम है. वॉर 2 ने पहले दिन 58.85 करोड़, स्त्री 2 ने 55.4 करोड़, गदर 2 ने भी 55.4 करोड़, कूली- 54.75 करोड़ और . जेलर- 36.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 17, 2026, 12:56 IST



