Rajasthan
Rajasthan Kal ka Mausam: 19 अगस्त को इन इलाकों में फिर बढ़ेगी बारिश, 10 जिलों में आंधी-मेघगर्जन का अलर्ट

Rajasthan 19 August Ka Mausam : राजस्थान में 19 अगस्त को मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. सबसे ज्यादा नजर कोटा और भरतपुर संभाग पर रहेगी, जहां 19 से 21 अगस्त के बीच कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं. अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है.



