‘धुरंधर’ फेम आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन को बाहों में भर के फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, वायरल हुईं फोटोज

Last Updated:August 18, 2026, 23:26 IST
Ayesha Khan Engagement Rumours : फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से पॉपुलर हुई आयशा खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फोटोज में वे मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं, मगर लोगों का ध्यान डायमंड रिंग की ओर गया. तस्वीरों की वजह से फैंस आयशा खान की सगाई की अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि, फैंस जिन्हें सगाई की तस्वीरें समझ रहे हैं, वे किसी ज्वैलरी ब्रांड का फोटोशूट हो सकता है.
ख़बरें फटाफट
आयशा खान ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से पॉपुलर हुई थीं. (फोटो साभार: Instagram@ayeshaakhan_official)
नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ से आयशा खान मशहूर हुई थीं. उन्होंने अपने धमाकेदार डांस और दिलकश अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें वे मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. आयशा खान अपने हाथ में डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं. आयशा की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस उनकी सगाई के कयास लगा रहे हैं.
आयशा खान ने अपने मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपाकर शानदार तस्वीरों से फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया. हालांकि, डायमंड रिंग ने सगाई की अफवाहों को हवा दी, लेकिन उनके कैप्शन से पता चलता है कि पोस्ट में जो दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा कुछ हो सकता है. ऐसा लगता है कि यह किसी ज्वैलरी ब्रांड के फोटोशूट का हिस्सा है, हालांकि आयशा ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, इसलिए फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या आयशा खान ने सगाई कर ली है? बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस ने सस्पेंस को बढ़ाया और पोस्ट के साथ दिए कैप्शन में, ‘एक सपना.’
गाने ‘शरारत’ की शूटिंग का सुनाया किस्साआयशा खान को ‘धुरंधर’ के चार्टबस्टर गाने ‘शरारत’ में काम करने के बाद पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसमें क्रिस्टल डिसूजा भी थीं. आयशा ने उस समय पिंकविला से एक इंटरव्यू में उस शूट के बारे में खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस के लिए वह गाना शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत थका देने वाला था. उन्होंने कहा था, ‘शूटिंग दो दिन चली. यह बहुत थकाने वाला था. शूटिंग के दौरान मेरे पीरियड्स चल रहे थे और आप जानते हैं कि आप अपनी बेस्ट नहीं दिखतीं क्योंकि आप ब्लोटेड महसूस करती हैं और आप अपनी बेस्ट कंडीशन में नहीं होतीं.’
View this post on Instagram



