छक्का मार तुझे IPL में कॉन्ट्रैक्ट दिलवाऊंगा… डिकवेला को स्लेज करके कैसे यशस्वी जायसवाल ने किया आउट

होमखेलक्रिकेट
छक्का मार तुझे IPL में कॉन्ट्रैक्ट दिलवाऊंगा… डिकवेला को स्लेज करके कैसे यशस्वी जायसवाल ने किया आउट
Last Updated:August 19, 2026, 12:21 IST
गॉल: क्रिकेट में स्लेजिंग आम है. अक्सर खिलाड़ी विरोधी टीम को परेशान करने या उनका फोकस हटाने के लिए माइंड गेम खेलते हैं. मैदान पर उकसाते हैं और जब प्लेयर का ध्यान भंग होता है तो उन्हें विकेट भी मिल जाता है और स्लेजिंग करना सफल कहलाता है. गॉल टेस्ट के आखिरी दिन यही देखने को मिला. जब यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को उकसाया और उन्हें आउट करवा दिया.
हिम्मत है तो छक्का मारो- जायसवालदरअसल, जब श्रीलंकाई बल्लेबाज डिकवेला बैटिंग करने आए तो यशस्वी जायसवाल उन्हें लगातार उकसाते रहे और कहते रहे, ‘अगर हिम्मत है तो छक्का मारो! अगर तुम इधर छक्का मारागो तो मैं संगा (कुमार संगाकारा) से बात करूंगा और तुम्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट दिलवा दूंगा.’
स्टंप माइक में कैद हो गई पूरी बातचीतबार-बार यह सुनकर डिकवेला झुंझला गए और एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन आउट हो गए. आउट होने के ठीक बाद जायसवाल ने उनसे कहा, ‘तुममें हिम्मत नहीं है!’ और पूरी भारतीय टीम जश्न मनाने लगी. यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला की पूरी बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…
First Published :
August 19, 2026, 12:21 IST



