गर्ल्स हॉस्टल में रात को कौन ठहरा था? CCTV बंद मिले तो मचा बवाल, छात्राओं ने खाने को लेकर भी खोली पोल

Last Updated:August 19, 2026, 12:30 IST
Dungarpur Girls Hostel Warden Husband Controversy: राजस्थान के डूंगरपुर स्थित एसबीपी कॉलेज के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में बीती रात वार्डन के पति के ठहरने की सूचना पर भारी हंगामा हुआ. एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया. मौके पर बिना नंबर की बाइक मिली और सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए. छात्राओं ने हॉस्टल में कीड़े वाले आटे की रोटियां और पानी जैसी दाल देने के भी गंभीर आरोप लगाए. फिलहाल कोतवाली पुलिस और टीएडी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.
ख़बरें फटाफट
गर्ल्स हॉस्टल में रात को युवक के रुकने से हड़कंप, CCTV बंद… छात्राओं ने कहा- कीड़े वाले आटे की रोटियां मिलती हैं
Dungarpur: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. शहर के एसबीपी कॉलेज के पीछे स्थित वीर बाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब हॉस्टल परिसर के अंदर खाट पर सोए एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ता और स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे. हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वह युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया.
घटना के बाद जब मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और कार्यकर्ताओं ने जांच शुरू की, तो वायरल फोटो में दिख रही खाट, दीवार की जाली और बोतल हॉस्टल परिसर की ही पाई गई, जिससे फोटो के प्रामाणिक होने की पुष्टि हुई. पूछताछ के दौरान हॉस्टल की वार्डन ने हॉस्टल में ठहरे व्यक्ति को अपना पति बताया. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो हॉस्टल के पास झाड़ियों के बीच छिपाई गई एक बिना नंबर प्लेट की लावारिस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया. महिला हॉस्टल के भीतर किसी पुरुष के रुकने और बिना नंबर की बाइक मिलने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है.
सीसीटीवी कैमरे बंद, एबीवीपी ने सुरक्षा पर उठाए सवालपुलिस द्वारा जांच के दौरान हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछे जाने पर वे पूरी तरह से बंद पड़े मिले. इस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. छात्र संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है. जानबूझकर सीसीटीवी बंद रखे गए ताकि संदिग्ध गतिविधियों को छिपाया जा सके. उन्होंने पूरे मामले में वार्डन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
कीड़े वाले आटे की रोटियां और पानी जैसी दाल का आरोपइस घटनाक्रम के दौरान हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं का गुस्सा भी फूट पड़ा. छात्राओं ने हॉस्टल की खस्ताहाल व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए. छात्राओं का कहना है कि सफाई कर्मचारी न होने के कारण उन्हें खुद ही हॉस्टल की सफाई करनी पड़ती है. भोजन व्यवस्था की हालत बेहद खराब है, जहां कभी सब्जी नहीं मिलती, दाल पूरी तरह पानी जैसी होती है और कीड़े पड़े आटे की रोटियां दी जाती हैं. इसके अलावा पीने का पानी फ्लोराइड युक्त और दूषित है, जिसके कारण छात्राओं को बाहर आरओ प्लांट से पानी लाना पड़ता है.
पुलिस और टीएडी विभाग की जांच जारीहॉस्टल की इमारतों में जगह-जगह सीलन भरी हुई है और ढांचागत स्थिति भी लगातार जर्जर हो रही है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस और जनजातीय क्षेत्रीय विकास (टीएडी) विभाग की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 19, 2026, 12:30 IST



