Earthquake News: इंडोनेशिया में फिर आया जलजला, भूकंप ने मचाई खलबली, 5.9 की तीव्रता से दहशत

होमदुनियाअन्य देश
इंडोनेशिया में फिर आया जलजला, भूकंप ने मचाई खलबली, 5.9 तीव्रता के झटके से दहशत
Last Updated:August 20, 2026, 09:57 IST
Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. EMSC के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे कुछ दिन पहले इसी इलाके में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. उस हादसे में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. करीब 60 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. मुख्य भूकंप के बाद अब तक 3 हजार से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं.इंडोनेशिया में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए.
Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया में तबाही की आहट सुनाई दे रही है. इंडोनेशिया में भूकंप वाले जख्म पर अभी मरहम लगा भी नहीं कि एक बार फिर जलजला आया है. जी हां, इंडोनेशिया में आज यानी गुरुवार को भयंकर भूकंप आया. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि इंडोनेशिया के फ्लोरेस इलाके में यह भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 थी. फिलहाल, इस भूकंप से कितनी तबाही हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया में आया यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह भूकंप फ्लोरेस के पास आए 7.7 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई थी और इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था. 15 अगस्त को ही इंडोनेशिया में बूकंप आया था. उस भूकंप में बहुत तबाही मची थी. फिलहाल, इस भूकंप के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
7.7 तीव्रता का आया था भूकंप
दरअसल, 15 अगस्त को फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. उससका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा में एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था. कम गहराई वाले इस भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ, घरों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा और सुनामी की छोटी लहरें उठीं. इनमें सबसे ऊँची लहर लगभग 1.61 मीटर मापी गई. इलाके के कुछ हिस्सों के लिए जारी की गई सुनामी की चेतावनी बाद में हटा ली गई.
15 अगस्त के भूकंप में कितने लोगों की हुई मौत?
इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे. वहीं लगभग 60,000 निवासी विस्थापित हुए. मुख्य भूकंप के बाद से 3,000 से ज़्यादा आफ्टरशॉक (यानी भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए गए. इससे इंडोनेशिया के निवासी सतर्क हैं और उन इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में मुश्किल आ रही है, जहां भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण पहुंच सीमित हो गई है. लगातार भूकंप आने से लग रहा है कि जैसे इंडोनेशिया पर कोई बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
About the AuthorShankar Pandit
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ेंFirst Published :
August 20, 2026, 09:50 IST



