National

साइबर सुरक्षा से एयरपोर्ट हिफाजत तक, CISF के IG सेंथिल अवूदई का बजा डंका, मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक का सम्मान

होमताजा खबरदेश

CISF के IG सेंथिल अवूदई का बजा डंका, मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक का सम्मान

Last Updated:August 20, 2026, 23:25 IST

सीआईएसएफ एयरपोर्ट सेक्टर के महानिरीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णा राज एस को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. उन्‍हें यह सम्‍मान सराहनीय सेवा के लिए मिला है. उत्तराखंड कैडर के 2007 बैच के IPS अधिकारी सेंथिल अवूदई कृष्णा राज ने करीब 19 साल की बेदाग सर्विस के दौरान पुलिसिंग, साइबर सिक्योरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में अहम काम किया है.CISF के IG सेंथिल अवूदई का बजा डंका, मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक का सम्मानZoomसीआईएसएफ के महानिरीक्षक (एयरपोर्ट सेक्टर ) सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस को स्वतंत्रता दिवस 2026 पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

CISF News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिरीक्षक (एयरपोर्ट सेक्टर) सेंथिल अवूदई कृष्णा राज एस को स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. उन्‍हें यह सम्मान 19 वर्षों की बेदाग पुलिसिंग और पब्लिक सर्विस में अहम योगदान के लिए दिया गया है.

तमिलनाडु के रहने वाले सेंथिल अवूदई कृष्णा राज की पहचान एक ऐसे अधिकारी के तौर पर है, जिनके पास पुलिसिंग के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र की भी मजबूत समझ है. उन्होंने कोयंबटूर के पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पुलिस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्‍नू) से सूचना सुरक्षा में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है. फिलहाल वह आईआईटी रुड़की से इनोवेशन मैनेजमेंट में पीएचडी कर रहे हैं.

सेंथिल अवूदई कृष्णा राज ने फरवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआईएसएफ में डीआईजी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने एयरपोर्ट सेक्टर के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर बतौर उपमहानिरीक्षक अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद 13 जून 2025 को उन्हें आईजी के पद पर प्रमोट किया गया. 16 जुलाई 2025 को उन्हें सीआईएसएफ एयरपोर्ट सेक्टर के महानिरीक्षक के तौर पर नई जिम्‍मेदारी मिली.

सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति से पहले सेंथिल अवूदई कृष्णा राज एस का उत्तराखंड पुलिस में भी शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. उत्‍तराखंड में सर्विस के दौरान उनकी तैनाती नैनीताल, हरिद्वार व उधम सिंह नगर में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रही. इसके उपरांत उन्‍हें उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया. वे भारतीय रिजर्व बटालियन में कमांडेंट, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सतर्कता विभाग और राज्य गुप्तचर विभाग में प्रमुख पदों पर काम किया.

उनकी तकनीकी जानकारी का उत्तराखंड पुलिस के आधुनिकीकरण में भी काफी फायदा मिला. उन्होंने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू कराने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा साइबर-फोरेंसिक की क्षमता को मजबूत करने और उत्तराखंड के स्टेट डेटा सेंटर पर हुए साइबर हमले से निपटने में भी उनका अहम योगदान रहा. इन कामों के लिए उन्हें साल 2022 में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया. इसके बाद साल 2023 में उन्हें डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड भी दिया गया.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ेंFirst Published :

August 20, 2026, 23:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj