Health

शाकाहारियों का चिकन है सोया चंक्स, प्रोटीन का पावरहाउस, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म और हड्डियां भी होंगी मजबूत

Last Updated:August 20, 2026, 21:52 IST

Benefits of Soya Chunks: रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) बताती है कि सोया चंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. इसका सेवन वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर में जमा फैट घटाने में मदद करता है. साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर है.

रायबरेलीः अगर आप शाकाहारी है और फिटनेस को लेकर चिंतित रहते है तो आपके लिए एक खास फूड की जानकारी है. यह शाकाहारी लोगों के लिए चिकन या मटन से किसी भी तरह कम नहीं है. इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर को तरोताजा रखने में मदद करते हैं. हम बात कर रहे है सोया चंक्स की, जिसे प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. आइए जानते है आयुष चिकित्सक से कि सोया चंक्स खाने से क्या फायदे होते है.

रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) बताती है कि सोया चंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. इसका सेवन वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर में जमा फैट घटाने में मदद करता है. साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर है.

सोया चंक्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीनआयरनफाइबरओमेगा-3 फैटी एसिडकैल्शियमजिंककॉपरविटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है.

किन बीमारियों से बचाता है?डॉ. स्मिता के अनुसार, सोया चंक्स का नियमित सेवन दिल की बीमारियों से बचाव, वजन घटाने, हड्डियों को मज़बूत बनाने, पाचन शक्ति बढ़ाने और एनीमिया जैसी बीमारी से राहत दिलाने में सहायक होता है.

उपयोग कैसे करें?सोया चंक्स दरअसल सोया के आटे से बनाए जाते है. इसे तैयार करने की प्रक्रिया में फैट और ऑयल लगभग शून्य हो जाते है. यही कारण है कि यह शाकाहारी लोगों के लिए चिकन या मटन जितना ही अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है.

About the AuthorManish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ेंLocation :

Rae Bareli,Uttar Pradesh

First Published :

August 20, 2026, 21:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj