खेत में चारा काट रही थीं महिलाएं, अचानक दिखा 9 फीट का यह जीव, मच गई चीख-पुकार

Last Updated:August 21, 2026, 06:39 IST
Bhilwara Rock Python Rescue: भीलवाड़ा के टीला का खेड़ा गांव में खेत में चारा काटने के दौरान महिलाओं की नजर चारे में छिपे करीब 9 फीट लंबे अजगर पर पड़ गई. विशाल अजगर को अचानक सामने देखकर महिलाएं घबरा गईं और मौके पर हड़कंप मच गया. किसान भैरू गुर्जर ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी सावधानी से अजगर का रेस्क्यू किया. वन्यजीव रक्षक नारायण लाल बैरवा और वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया गया कि यह भारतीय रॉक पाइथन है और जहरीला नहीं होता. रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गुरला के पास टीला का खेड़ा गांव में खेत में चारा काट रही महिलाओं के सामने अचानक करीब 9 फीट लंबा विशाल अजगर आ गया. अजगर को देखते ही महिलाओं में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अजगर चारे के बीच छिपा हुआ था और चारा काटते समय महिलाओं की नजर उस पर पड़ी. महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी किसान भैरू गुर्जर को दी. किसान ने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.
किसान भैरू गुर्जर ने बताया कि गुरला के पास टीला का खेड़ा में उनका खेत है. खेत में महिलाएं चारा काटने का काम कर रही थीं. इसी दौरान चारे के बीच करीब 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. अचानक सामने आए विशाल अजगर को देखकर महिलाएं घबरा गईं और खेत में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय वन विभाग को सूचना देना उचित समझा.
अजगर चारे के बीच छिपा हुआ था
सूचना मिलने के बाद वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वन्यजीव रक्षक नारायण लाल बैरवा और वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने मौके का जायजा लिया. अजगर चारे के बीच छिपा हुआ था. टीम ने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ अजगर को बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया. वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. वन्यजीव रक्षक नारायण लाल बैरवा ने ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया.
रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
उन्होंने बताया कि यह भारतीय रॉक पाइथन है और यह जहरीला सांप नहीं होता. हालांकि आकार में बड़ा होने के कारण इसके सामने आने पर घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि खेत, घर या आसपास कोई अजगर या अन्य जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और खुद पकड़ने की कोशिश भी न करें. तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर सके. वन विभाग की तत्परता से अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
August 21, 2026, 06:39 IST



