टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट, मिचेल स्टार्क ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौवीं बार किया कारनामा

Last Updated:August 22, 2026, 11:05 IST
Mitchell starc world record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी रिकॉर्ड लिस्ट में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही स्टार्क प्रचंड फॉर्म में नजर आए और उन्होंने 6 विकेट चटकाकर मेहमानों को सिर्फ 64 रन पर ढेर कर दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही स्टार्क ने जेम्स एंडरसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दरअसल, स्टार्क टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया. स्टार्क ने बांग्लादेशी ओपनर शादमान इस्लाम को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया. यह स्टार्क का टेस्ट मैच के पहले ओवर में नौवां शिकार था. इसी के साथ वह टेस्ट के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए.
शादमान के विकेट से पहले तक स्टार्क ने इस रिकॉर्ड के मामले में जेम्स एंडरसन की बराबरी की हुई थी. दोनों दिग्गजों के नाम टेस्ट मैच के पहले ओवर में 8-8 विकेट चटकाने का संयुक्त रिकॉर्ड नाम था. अब स्टार्क ने नौवीं बार ये कारनामा करते ही इतिहास रच दिया. इस लिस्ट में अन्य नाम रे लिंडवॉल, रिचर्ड हेडली और कपिल देव का है. इन तीनों दिग्गजों ने 7-7 बार इस कारनामे को अंजाम दिया.
First Published :
August 22, 2026, 11:05 IST



