Entertainment

‘तुम्बाड़ 2’ के सेट पर दिखीं आलिया भट्ट, हॉरर फिल्म में मचाएंगी धमाल, सोहम शाह-नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग कर रहीं काम

Last Updated:August 22, 2026, 11:31 IST

अपकमिंग हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘तुम्बाड़ 2’ के सेट से आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया हैय सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस सीक्वल से आलिया पहली बार किसी लोककथा पर आधारित हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं. मुंबई में लगे भव्य सेट पर वह शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थींय आदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इंसानी लालच और डर का खौफनाक मंजर देखने को मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

'तुम्बाड़ 2' के सेट पर दिखीं आलिया भट्ट, हॉरर फिल्म में मचाएंगी धमालZoomसिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होगी ‘तुम्बाड़ 2’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म ‘तुम्बाड़ 2’ के सेट पर नजर आईं. इस हॉरर फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद अब सेट से उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है. कुछ समय पहले ही एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने ‘तुम्बाड़ 2’ में आलिया भट्ट की एंट्री जानकारी दी थी. अब खबर है कि उन्हें सेट के बाहर स्पॉट किया है. उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

तस्वीरों में आलिया भट्ट काफी कैजुअल और कूल अंदाज में दिख रही हैं. ओवरसाइज्ड शर्ट और हाई पोनीटेल लुक में उन्होंने क्रू मेंबर्स के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. खबरों की मानें तो फिल्म के इस मौजूदा शेड्यूल की शूटिंग एक नदी और पुराने किले के आसपास हो रही है, जहां आलिया शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थीं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj