Rajasthan

Indian Railway: जोधपुर मंडल की ट्रेनों में नवंबर से नया कोच कॉम्बिनेशन, जानें किस ट्रेन में कितने कोच होंगे

जोधपुर. रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव करने का फैसला किया है. नवंबर से अलग-अलग ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोचों की संख्या बदली जाएगी. इससे यात्रियों को ट्रेनों में उपलब्ध सीटों और अलग-अलग श्रेणियों के कोचों के विकल्प में बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार नया कोच संयोजन चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

ट्रेन संख्या 14854-14853, 14864-14863 और 14866-14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 16 नवंबर और वाराणसी सिटी से 17 नवंबर से नया संयोजन लागू होगा. इसमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 21 कोच होंगे.

सूर्यनगरी सुपरफास्ट में लगेंगे 22 कोच

ट्रेन संख्या 12479-12480 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट में जोधपुर से 22 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 23 नवंबर से नया कोच संयोजन लागू होगा. इसमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावरकार समेत कुल 22 कोच होंगे. ट्रेन संख्या 22481-22482 में जोधपुर से 20 नवंबर और दिल्ली सराय से 21 नवंबर से 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे.

जैसलमेर-साबरमती ट्रेनों में भी बदलाव

ट्रेन संख्या 20492-20491 में साबरमती से 1 नवंबर और जैसलमेर से 2 नवंबर से 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 19 कोच होंगे. वहीं ट्रेन संख्या 20485-20486 में जैसलमेर से 1 नवंबर और साबरमती से 3 नवंबर से इसी तरह 19 कोच का संयोजन लागू होगा.

रणकपुर, जम्मूतवी और भोपाल रूट पर भी बदलाव

हनुमानगढ़-दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस में हनुमानगढ़ से 1 नवंबर और दादर से 2 नवंबर से 2 सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावरकार समेत कुल 22 कोच होंगे. वहीं भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन में 1 नवंबर से और जम्मूतवी से 2 नवंबर से 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल, 1 पावरकार और 1 गार्ड समेत कुल 18 कोच रहेंगे. वहीं जोधपुर-भोपाल ट्रेन में जोधपुर से 1 नवंबर और भोपाल से 2 नवंबर से भी यही 18 कोच का संयोजन लागू किया जाएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj