Entertainment

हिमांशी के धर्मांतरण वाले आरोप पर भड़के आसिम रियाज, Ex गर्लफ्रेंड की लगाई क्लास, स्क्रीनशॉट लीक करने की दी धमकी

Last Updated:August 24, 2026, 08:56 IST

Asim Riaz Hits Back At Ex Himanshi Khurana: पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले बयान पर असीम रियाज का गुस्सा फूटा है. असीम ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए हिमांशी और पारस दोनों की क्लास लगाई है और स्क्रीनशॉट लीक करने की वॉर्निंग दी है. पढ़ें पूरी खबर-हिमांशी के धर्मांतरण वाले आरोप पर भड़के आसिम रियाज, पारस की भी जमकर लगाई क्लासZoomहिमांशी और पारस छाबड़ा पर भड़के आसिम रियाज

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज और हिमांशी खुराना का पुराना ब्रेकअप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. दरअसल हुआ ये था कि हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर हिमांशी खुराना ने बिना नाम लिए खुलासा किया था कि उनके एक्स पार्टनर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे और अपने धर्म को अपनाने की बातें कह रहे थे. अब हिमांशी के इन सभी दावों को पूरी तरह से गलत और झूठा बताते हुए असीम रियाज का गुस्सा बुरी तरह फूट पड़ा है.

असीम ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके हिमांशी खुराना और पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. इसके साथ ही असीम ने हिमांशी को साफ वॉर्निंग दी है कि वे उनका नाम लेकर विक्टिम कार्ड न खेलें, वर्ना उनके पास ऐसे कई सीक्रेट्स और स्क्रीनशॉट्स मौजूद हैं जिन्हें सामने लाते ही पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.

धर्म परिवर्तन के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

असीम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने अपनी लाइफ में कभी भी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असीम ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि उन्होंने सिर्फ फिटनेस में मदद की थी और आज उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके नफरत फैलाई जा रही है. उन्होंने हिमांशी पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म बहुत ही सेंसिटिव मुद्दा है और सिर्फ अटेंशन पाने के लिए इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करना बहुत बचकानी हरकत है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj