Health

बारिश में गले के दर्द और खराश से हैं परेशान, तो किचन में मौजूद इन चीजों से पाएं राहत

Last Updated:August 22, 2026, 06:10 IST

बारिश के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण गले में खराश, दर्द और जलन की समस्या आम हो सकती है. ऐसे में गुनगुने नमक पानी से गरारे, शहद, अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध और तुलसी जैसे घरेलू उपाय गले को आराम देने में मदद कर सकते हैं.

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और तापमान में लगातार बदलाव होता रहता है. इस मौसम में वायरल संक्रमण भी फैलने लगते हैं जिस कारण गले में खराश की समस्या हो जाती है जिस कारण गले में दर्द होने लगता है.

गले में खराश होने पर कुछ समय के लिए बहुत ठंडा पानी, आइसक्रीम, बर्फ वाले पेय और बहुत ठंडे खाद्य पदार्थों से बचना काफी जरूरी होता है, गले में खराश की समस्या बरसात और सर्दियों के मौसम में अक्सर दिखाई देती है. ऐसे में आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से गले की खराश की समस्या से राहत पा सकते हैं.

गले की खराश में सबसे आसान और सामान्य घरेलू उपायों में से एक है गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करना. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ी मात्रा में नमक डालकर अच्छी तरह घोल लें. इस पानी से कुछ सेकंड तक गरारे करें और फिर पानी बाहर निकाल दें दिन में दो से तीन बार गरारे करने से गले में जमा कफ और जलन को कम करने में मदद मिल सकती है.

Add as Preferred Source on Google

शहद लंबे समय से गले को आराम देने के लिए घरेलू तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है. गले में खराश या खांसी होने पर एक चम्मच शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आप शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकते हैं. खासतौर पर रात में खांसी या गले की जलन परेशान करती है तो सोने से पहले शहद लेने से राहत मिल सकती है.

बरसात के मौसम में अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान है तो आप अदरक की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं, अदरक का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी-जुकाम और गले से जुड़ी परेशानियों में किया जाता रहा है इसे तैयार करने के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में अदरक और चाय पत्ती को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें इसके बाद इसे हल्का गुनगुना होने पर पी सकते हैं.

बरसात के मौसम में अगर गले की खराश की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो आप हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी वाला दूध तैयार करने के लिए एक गिलास दूध को हल्का गर्म करें और उसमें करीब आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर हल्का गुनगुना होने पर रात में सोने से पहले पिया जा सकता है हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं. वहीं गर्म दूध गले को कुछ समय के लिए आराम देने में मदद कर सकता है.

बारिश के मौसम में गले में खराश, जलन और सूखापन की समस्या आम हो जाती है बदलते मौसम और वायरल संक्रमण के कारण होने वाली हल्की खराश में तुलसी की पत्तियों का पारंपरिक रूप से सेवन किया जाता है. तुलसी में कई प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं और इसे गले को आराम देने वाले घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. तुलसी का सेवन करने के लिए 4-5 ताजी तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर चबाया जा सकता है जिससे आपको राहत मिल सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 22, 2026, 06:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj