भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 400 डॉट बॉल्स फेंकने वाले पहले गेंदबाज, लगातार चौथे सीजन में स्विंग के किंग का दबदबा

होमखेलक्रिकेट
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 400 डॉट बॉल्स फेंकने वाले पहले गेंदबाज
Last Updated:August 24, 2026, 15:35 IST
bhuvneshwar kumar record: भारतीय स्टार स्विंग गेंदबाज और लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने यूपीटी20 लीग में ऐसा ही एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 400 डॉट बॉल्स (बिना रन वाली गेंदें) फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इस साल आईपाएल में भी भुवी ने कमाल की गेंदबाजी की. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट झटके.यूपी टी-20 लीग में भुवनेश्वर कुमार ने 400 डॉट बॉल फेंकने का बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा गेंदबाज है जो ना तो विकेट लेने पर कोई सेलीब्रेशन करता है और ना ही रिकॉर्ड बनाने पर शोर. वैसे भी टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां हर गेंद पर चौके-छक्के की उम्मीद होती है. ऐसे में अगर कोई गेंदबाज बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा दे, तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं है.
भारतीय स्टार स्विंग गेंदबाज और लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने यूपीटी20 लीग में ऐसा ही एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 400 डॉट बॉल्स (बिना रन वाली गेंदें) फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इस साल आईपाएल में भी भुवी ने कमाल की गेंदबाजी की. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे और उन्होंने आईपीएल इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज 200 विकेट पूरा करने का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.
निरंतरता और सटीक गेंदबाजी का बेजोड़ नमूना
भुवनेश्वर कुमार ने यह ऐतिहासिक मुकाम मौजूदा सीजन के अपने पांचवें मैच में हासिल किया. उन्होंने यूपीटी20 लीग के चार सीजनों के 35 मैचों में कुल 124 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें अब उनके नाम कुल 408 डॉट बॉल्स दर्ज हो चुकी हैं. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो भुवनेश्वर इस टूर्नामेंट में हर ओवर में औसतन 3 से अधिक डॉट गेंदें फेंक रहे हैं, जो उनकी अद्भुत निरंतरता और सटीक लाइन-लेंथ को दर्शाता है.
सीजन-दर-सीजन भुवनेश्वर का सफर
इस लीग में भुवनेश्वर कुमार का दबदबा हर सीजन में देखने को मिला है. सीजन 1 में स्विंग के सुल्थान ने 9 मैचों में 118 डॉट बॉल्स फेंकी. सीजन 2 में 11 मैचों में 120 डॉट बॉल्स का योगदान दिया. सीजन 3 के 10 मैचों में 117 डॉट बॉल्स दर्ज कीं. सीजन 4 में महज 5 मैचों में ही अब तक 53 डॉट बॉल्स फेंक चुके हैं. टी20 क्रिकेट में डॉट बॉल्स का महत्व बताते हुए खेल विशेषज्ञों का मानना है कि ये गेंदें न सिर्फ रनों की रफ्तार रोकती हैं, बल्कि बल्लेबाज पर मानसिक दबाव भी बनाती हैं. इसी दबाव का फायदा उठाकर दूसरे छोर के गेंदबाजों को विकेट मिलते हैं. पावरप्ले और डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर की यही काबिलियत उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाती है. भुवनेश्वर कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न सिर्फ उनके निजी करियर का एक सुनहरा अध्याय है, बल्कि यह यूपीटी20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स के मजबूत नेतृत्व और उनकी खिताबी दावेदारी को भी पेश करती है.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2026, 15:35 IST



