Sports

KS Bharat Nepal Premier League: ऋषभ पंत के बाद बने भारत के टेस्ट विकेटकीपर, आज नेपाल प्रीमियर लीग में खेलने को मजबूर ये खिलाड़ी

होमखेलक्रिकेट

भारत के लिए 7 टेस्ट खेलने वाला विकेटकीपर, अब नेपाल में खेलने को मजबूर

Last Updated:August 24, 2026, 12:49 IST

Nepal Premier League की टीम काठमांडू गोरखाज ने पूर्व भारतीय टेस्ट विकेटकीपर केएस भरत को साइन किया है. नेपाल प्रीमियर लीग 26 अक्टूबर से काठमांडू में शुरू होना है. भरत के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है, वह आईपीएल में DC और RCB से खेल चुके हैं जबकि गुजरात टाइटन्स और केकेआर का भी हिस्सा रहे हैं.भारत के लिए 7 टेस्ट खेलने वाला विकेटकीपर, अब नेपाल में खेलने को मजबूरZoomनेपाल प्रीमियर लीग में खेलेंगे केएस भरत

नई दिल्ली: चंद साल पहले भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालने वाला एक क्रिकेटर अब नेपाल प्रीमियर लीग (NPL 2026) में खेल रहा है. यहां बात हो रही है, कोना श्रीकर भरत की, जिन्हें क्रिकेट फैंस केएस भरत के नाम से जानते हैं. भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेल चुके भरत को काठमांडू गोरखाज ने नेपाल प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए साइन किया है. NPL का तीसरा संस्करण आने वाली 26 अक्टूबर से काठमांडू में आयोजित होने वाला है.

आईपीएल में DC और RCB से खेलेआईपीएल का अनुभव उन्हें नेपाल प्रीमियर लीग में आएगा. वह 2021 के सीजन में आरसीबी तो 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. वह 2023 में गुजरात टाइटंस और 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें बहुत कम मौके मिले. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए विकेटकीपिंग कर चुके केएस भरत रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज थे.

साल 2026 में लिया संन्यासभरत ने साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उन्हें नवंबर 2019 में पहली बार भारतीय टीम में बुलाया गया, लेकिन अपने डेब्यू के लिए फरवरी 2023 तक इंतजार करना पड़ा. केएस भरत ने अपने टेस्ट करियर में जो सात मैच खेले, उसमें से पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो दो इंग्लैंड के खिलाफ आए. चार घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में और एक ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल.

पंत और साहा से होती थी टक्करबतौर विकेटकीपर उनके खेल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता था, लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव था. अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. नतीजतन 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बीच में ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. भरत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए बेहतरीन विकेटकीपर ऋधिमान साहा और आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत से सीधी टक्कर थी.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 24, 2026, 12:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj