राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवान बनेंगी ब्लैक कैट कमांडो, मानेसर में शुरू होगी 12 हफ्तों की कड़ी NSG ट्रेनिंग

Last Updated:August 24, 2026, 10:13 IST
Rajasthan Police NSG Commando: राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवान एनएसजी की ब्लैक कैट कमांडो ट्रेनिंग के लिए चुनी गई हैं. 24 अगस्त से मानेसर में इनका 12 हफ्तों का कठिन प्रशिक्षण शुरू होगा जो 13 नवंबर तक चलेगा. आरएसी और एमबीसी कैडर से चयनित इन जवानों को अर्बन टेररिज्म, बम डिस्पोजल और अत्याधुनिक हथियारों की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. 30 हजार से अधिक आवेदकों में से चुनी गईं ये महिला जवान ट्रेनिंग के बाद राज्य पुलिस की प्रशिक्षित कमांडो बनकर विशेष सुरक्षा जिम्मेदारियां संभालेंगी.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan Police NSG Commando: राजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी NSG कमांडो
Rajasthan Police NSG Commando: राजस्थान पुलिस ने अपने बेड़े को और अधिक ताकतवर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य की 25 महिला पुलिस कर्मियों का चयन देश की सबसे घातक और विशेष एंटी-टेरर फोर्स ‘नेशनल सिक्योरिटी गार्ड’ (NSG) की ब्लैक कैट कमांडो ट्रेनिंग के लिए किया गया है. यह पहला मौका है जब राजस्थान पुलिस की महिला जवानों का पूरा बैच इतनी कठिन कसौटी पर खरा उतरने के बाद देश के प्रतिष्ठित एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर भेजा जा रहा है.
राजस्थान पुलिस के आरएसी (RAC) और एमबीसी (MBC) कैडर से चुनी गई ये 25 महिला जवान 24 अगस्त से हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी सेंटर में अपनी 12 सप्ताह (करीब 3 महीने) की स्पेशल ट्रेनिंग शुरू करेंगी. यह सघन और बेहद चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 नवंबर तक चलेगा. इस 12 हफ्ते की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान महिला कार्मिकों को अत्यधिक कठिन शारीरिक कसौटी से गुजरना होगा.
अर्बन टेररिज्म से निपटने और अत्याधुनिक हथियारों की मिलेगी ट्रेनिंगब्लैक कैट कमांडो के रूप में तैयार करने के लिए इन महिला जवानों को अत्याधुनिक और आधुनिक हथियारों को संभालने का विशेष अभ्यास कराया जाएगा. इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में आतंकवादी हमलों (अर्बन काउंटर टेररिज्म) से निपटने, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल तथा काउंटर-आईईडी (IED) जैसे कई तकनीकी और जोखिम भरे ऑपरेशन्स का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा.
30 हजार से ज्यादा आवेदकों में से हुआ चयनगौरतलब है कि एनएसजी कमांडो कोर्स के लिए पुलिस महकमे में 30 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से कड़ी शारीरिक और मानसिक परीक्षा के बाद इन 25 महिला जवानों का चयन किया गया. हालांकि जोधपुर में भी कमांडो स्कूल मौजूद है, लेकिन इस तरह विशेष बैच बनाकर राज्य पुलिस बल की महिला कर्मियों को मानेसर एनएसजी सेंटर भेजना पहली बार हो रहा है. 13 नवंबर को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये सभी 25 महिला कर्मी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक प्रशिक्षित कमांडो बन जाएंगी, जिन्हें राज्य सुरक्षा से जुड़ी विशेष और संवेदनशील जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 10:13 IST



