Rajasthan

chor machae shor। Dancer Thief। Ajab Gajab Chor। Bizarre Thief Story। Dungarpur News। चोरों की अनोखी कहानी

Last Updated:August 25, 2026, 11:07 IST

Dungarpur News : डूंगरपुर जिले में चोरों की अनोखी करतूत सामने आई है. डूंगरपुर के धंबोला इलाके में दो चोर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर एक स्कूल में घुस गए. चोरों ने वहां चोरी नहीं की बल्कि जमकर डांस किया. चोरों की यह करतूत स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.रात के अंधेरे में ताला तोड़कर स्कूल में घुसे 2 चोर, जमकर किया डांस Zoomडूंगरपुर के बांसिया गांव की स्कूल में डांस करते चोर.

डूंगरपुर. डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र स्थित बांसिया से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो चोरों ने धावा बोल दिया. हालांकि वे कोई सामान चुराने में तो सफल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी बेखौफी दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों के सामने जमकर डांस किया. बाद में पुलिस को खुली चुनौती देकर वहां से फरार हो गए. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी है.

जानकारी के अनुसार बांसिया स्थित गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार रात के समय दो चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए. अंदर घुसने के बाद चोरों ने प्रधानाचार्य कक्ष में रखे इंटरनेट संबंधी उपकरणों को तोड़फोड़ दिया. टेबल पर रखी स्टेशनरी सहित अन्य सामान को इधर-उधर बिखेर दिया. अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दो कैमरों को बोरी से ढक दिया. लेकिन कुछ कैमरे की उनकी नजर में नहीं आए. बाद में चोरों की करतूत उन्हीं कैमरों में कैद हो गई.

कैमरे के सामने दिखा बदमाशों का बेखौफ अंदाजवहां लगे दूसरे कैमरों के सीसीटीवी में चोरों के फुटेज देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. फुटेज में दो चोर साफ दिखाई दे रहे हैं. दोनों चोर कैमरों के सामने बेखौफ होकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस हरकत से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनमें पुलिस या कानून का कोई खौफ नहीं था. काफी देर तक वहां धमाचौकड़ी करके चोर फरार हो गए. सोमवार को जब स्कूल खुला तब चोरों की करतूत का पता चला. बाद में जब स्कूल स्टाफ ने वहां रखा सामान चैक किया तो पता चला कि चोर वहां कुछ भी लेकर नहीं गए हैं.

पुलिस बदमाशों की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है
घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाने से सहायक उपनिरीक्षक नारायण लाल और चंदन सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है. डूंगरपुर जिलेभर में पिछले कुछ दिनों से चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इससे स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है. बांसिया विद्यालय की इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और इन बेखौफ बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan

First Published :

August 25, 2026, 11:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj