अक्षय-सैफ की जोड़ी ने 32 साल पहले दी थी हिट, 18 साल पहले दी फ्लॉप, अब बनेगी एक-दूसरे की दुश्मन!

Last Updated:August 25, 2026, 21:03 IST
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दोनों स्टार सु्र्खियों में छा गए हैं. बॉलीवुड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का इतिहास काफी पुराना है. दोनों ने 90 के दशक में भी बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. लेकिन 18 साल पहले दोनों की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब पूरे 18 साल बाद दोनों फिर से प्रियदर्शन की हैवान में नजर आने वाले हैं. लेकिन इस बार टक्कर आमने सामने होने वाली है.
ख़बरें फटाफट
जोड़ी ने कभी मचाया तहलका कभी हुई फ्लॉप
नई दिल्ली. प्रियदर्शन की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज होते ही अक्षय और सैफ की जोड़ी की चर्चा होने लगी है. दोनों ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया. 32 साल पहले दोनों की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद साल 2008 में दोनों ‘टशन’ में साथ नजर आए, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. अब करीब 18 साल बाद दोनों एक बार फिर फिल्म ‘हैवान’ में साथ आ रहे हैं. लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग होगी. दोनों दोस्त नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आएंगे.
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने दर्शकों का खूब एंटरटेरन किया था. फिल्म में दोनों के बीच दोस्ती और नोकझोंक ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म की सफलता के बाद दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई थी. अब सालों बाद दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं.
32 साल पहले मचाया था तहलका
साल 1994 में आई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था. पहले उनकी फिल्म ‘ये दिल्लगी’ भी 1994 में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी दोनों ने साथ काम किया था. इसके अलावा साल 1994 में दोनों की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ एक्शन कॉमेडी फिल्म थी. फिल्म में शिल्पा शेट्टी नजर आई थी. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म उस साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. इसके बाद सालों तक दोनों ने साथ काम नहीं किया और अपने-अपने करियर में बिजी हो गए थे.
फिल्म ने मचाया तहलका
2008 में दिखी सैफ-अक्षय की जोड़ी
फिर लंबे समय तक दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. इसके बाद दोनों साल 2008 में अक्षय और सैफ फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी लीड रोल में थी. इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आए थे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और इसे फ्लॉप फिल्मों में गिना गया. ‘टशन’ के बाद अक्षय और सैफ को लंबे समय तक किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया.
बड़ी स्टारकास्ट हुई फेल
बता दें कि अब दोनों की जोड़ी 18 साल बाद फिर से फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाली है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में दोनों एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते नजर आएंगे. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सैफ और अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं. टीजर और ट्रेलर से साफ हो गया है कि फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त आमना-सामना देखने को मिलेगा.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 21:03 IST



