अरुण धूमल के बाद कौन संभालेगा IPL की कमान? 18 सितंबर को हो जाएगा तय, BCCI की सालाना मीटिंग में होगा फैसला

होमखेलक्रिकेट
अरुण धूमल के बाद कौन संभालेगा IPL की कमान? 18 सितंबर को हो जाएगा तय
Last Updated:August 26, 2026, 00:08 IST
BCCI AGM: बीसीसीआई की सालाना बैठक और चुनाव 18 सितंबर को मुंबई में होंगे. इस बैठक में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में नियुक्तियां अहम मुद्दा रहेंगी. इसके अलावा भविष्य में अंडमान और निकोबार को भी बीसीसीआई के ढांचे में शामिल को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.18 सितंबर को होगी बीसीसीआई की सालाना आम बैठक.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) 18 सितंबर को मुंबई में होगी. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को पीटीआई से इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई ने अपनी 38 राज्य इकाइयों को भी बैठक की जानकारी दे दी है. सैकिया ने कहा, ‘एजीएम 18 सितंबर को होगी.’ एजीएम के एजेंडे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्रिकेट संघ को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव भी शामिल है. बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी. एसोसिएट सदस्य को बीसीसीआई में मतदान का अधिकार नहीं होता.
IPL के नए चेयरमैन का नाम होगा तयबैठक के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन सहित संचालन समिति के दो पदों के लिए चुनाव भी होगा. फिलहाल अरुण धूमल आईपीएल संचालन समिति के चेयरमैन हैं. बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी. इसके मुताबिक 18 सितंबर 2026 को होने वाली एजीएम में संचालन समिति के दो निर्वाचित सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा. सदस्यों को अपने प्रतिनिधि के नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है.
वैध रूप से नामित उम्मीदवारों की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी. दोनों पदों पर हालांकि चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है. एजीएम के एजेंडे में भारतीय क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि को आईपीएल संचालन समिति में शामिल करना भी है. इसके अलावा बीसीसीआई के लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति का मुद्दा भी बैठक में रखा जाएगा.
अंडमान-निकोबार को मिल सकती है BCCI की सदस्यताBCCI अंडमान और निकोबार में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठा सकता है. बैठक में क्रिकेट एसोसिएशन अंडमान एंड निकोबार को एसोसिएट सदस्यता देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. फिलहाल यह संगठन BCCI से संबद्ध नहीं है. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो द्वीप समूह में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए BCCI की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और मैच आयोजित कराने में मदद दी जा सकती है. हालांकि, अंडमान-निकोबार की टीम को तुरंत घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उतारने की संभावना नहीं है. पहले वहां खिलाड़ियों और क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को तैयार किया जाएगा. इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होने पर टीम को घरेलू क्रिकेट में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 26, 2026, 00:08 IST



