Entertainment

‘महिला को क्या पहनना है, ये उसकी अपनी पसंद’, बहन नूपुर के बाद कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी

Last Updated:August 25, 2026, 23:09 IST

कृति सेनन इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. रक्षाबंधन के अपने एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं, कृति सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही थीं. उन पर कंगना रनौत ने भी निशाना साधा था. लेकिन अब कृति सेनन के सपोर्ट में खुद राहुल गांधी उतर आए हैं. उन्होंने कृति के कपड़ों को लेकर हो रही आलोचना के बीच कहा है कि कोई महिला क्या पहने, क्या करे और कहां जाए, यह पूरी तरह उसकी अपनी च्वाइज है.

ख़बरें फटाफट

'महिला को क्या पहनना है, ये उसकी पसंद', कृति सेनन के सपोर्ट में राहुल गांधी Zoom राहुल की पोस्ट वायरल

नई दिल्ली. कृति सेनन का हालिया ज्वेलरी ब्रांड का एक रक्षाबंधन विज्ञापन उनके लिए मुसीबत बन गया है. इस विज्ञापन में उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ.सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर भी खूब तानाकशी की. लेकिन अब इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कृति का सपोर्ट किया है.

कृति सेनन ने हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए रक्षाबंधन का एक एड किया था. इस एड में उन्होंने जो आउटफिट पहना था. उसे लेकर लोगों ने उन्हें निशाना पर लिया. खुद कंगना रनौत ने भी उन्हें लेकर पोस्ट किया कि बिकिनी पहनकर कौन अपने भाई को राखी बांधता है. अब इसी मुद्दे पर राहुल गांधी ने अपनी बात रखी है.

कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में कृति सेनन के सपोर्ट में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि किसी महिला को क्या पहनना चाहिए, क्या नहीं,वह क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी निजी पसंद है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की निजी आजादी को लेकर उन्हें ऑनलाइन ट्रोल करना बंद किया जाना चाहिए. इससे पहले खुद कृति ने भी इस पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर की क्लास लगाई थी कि किसी महिला का अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान उसके कपड़ों से तय नहीं किया जा सकता.

यूं शुरू हुआ था सारा विवाद

बता दें कि इस बढ़ते विवाद को लेकर कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी बहन के सपोर्ट में अपनी बात रखी थी. उन्होंने एक्ट्रेस की आलोचना करने वालों पर सवाल उठाए. उन्होंने एक सख्त नोट लिखते हुए था कि सोचिए, किसी दूसरी महिला ने क्या पहनने का फैसला किया, इससे आपको इतनी परेशानी हो रही है. मैं जो कहूंगी सम्मान के साथ कहूंगी , खुद को थोड़ा बदलें और आगे बढ़ें. राखी तो वही मुझे बांधती है, और अगर मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्यों है?

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 23:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj