Toxic: शुक्रवार छोड़ बुधवार को क्यों रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’? सोची-समझी प्लानिंग या कोई टोटका?

Last Updated:August 26, 2026, 10:25 IST
Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ आखिरकार आज 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यश स्टारर फिल्म ने वीकडे में सिनेमाघरों में दस्तक दी है. अब हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर एक्टर ने हफ्ते के बीच में अपनी फिल्म क्यों रिलीज की. तो चलिए बताते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है. ‘टॉक्सिक’ आज वीक डे में रिलीज हुई है.
नई दिल्ली. आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. लंबी प्रतीक्षा और टाल-मटोल के बाद अब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. अब गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों का क्या रिस्पांस मिलता है और क्या नहीं ये बाद की बात है. लेकिन इससे पहले हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर यश की ‘टॉक्सिक’ बीच हफ्ते में यानी बुधवार को रिलीज क्यों हुई.
सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाकर नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं गीतू मोहनदास ने इस बार यश के साथ एक बोल्ड और एडल्ट सर्टिफिकेट वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ बनाई है. उनकी इस फिल्म में एक नहीं बल्कि 5 एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में दिखेंगी. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और अब ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में आई तो इसे ऑडियंस का मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है.
हफ्ते के बीच में क्यों रिलीज हुई टॉक्सिक?
आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को और साउथ की फिल्में गुरुवार को रिलीज होती हैं लेकिन यश की ‘टॉक्सिक’ न शुक्रवार और न ही गुरुवार को रिलीज हुई. फिल्म ने बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी. अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर फिल्म बुधवार को क्यों रिलीज हुई. इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है. क्या ये यश का मास्टर प्लान है या फिर उनका कोई टोटका. तो बता दें कि आज ओणम और ईद-ए-मिलाद है. इस खास मौके पर य़श और गीतू मोहनदास ने अपनी फिल्म को रिलीज किया ताकि इसे वीकेंड और छुट्टियों का फायदा मिल सके.
‘टॉक्सिक’ को मिल सकता है छुट्टियों का फायदा
जहां साउथ में आज ओणम और ईद-ए-मिलाद दी छुट्टी है. वहीं नॉर्थ में शुक्रवार को राखी की छुट्टी है. ऐसे में फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिल सकता है. अगर आज पहले दिन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलता है तो छुट्टी वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में भारी उछाल दिखेगा.
बता दें, ‘टॉक्सिक’ में लीड रोल अदा करने के साथ ही यश ने इसे को-प्रोड्यूस भी किया है. ‘केजीएफ 2’ की ग्रैंड सक्सेस के बाद यश ‘टॉक्सिक’ से कमबैक कर रहे हैं. वो 4 साल बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 26, 2026, 10:25 IST



