Entertainment

Toxic Movie Bilaspur Review: फस्ट हाफ बढ़िया, पर सेकंड हाफ… जानें बिलासपुर में दर्शक क्यों बोले पैसे बर्बाद?

Bilaspur News: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और हाइप देखने को मिल रहा था. इसी बीच बिलासपुर के पीवीआर में फिल्म का शो देखने पहुंचे दर्शकों से Local18 ने बातचीत कर उनका रिएक्शन जाना. फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों की राय काफी अलग-अलग रही. कुछ दर्शकों ने फिल्म के एक्शन और यश की एक्टिंग की तारीफ की, तो कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताते हुए निराशा जाहिर की. कुछ दर्शकों का कहना था कि इंटरवल तक फिल्म ठीक लगी, लेकिन सेकंड हाफ में कहानी बिखर गई. वहीं कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म में एक्शन और वीएफएक्स तो है, लेकिन कहानी समझने में काफी परेशानी हुई.

‘इंटरवल से पहले बेकार, बाद में ठीक’, मनन ने दी डेढ़ स्टार की रेटिंगफिल्म देखकर बाहर निकले मनन ने कहा कि उन्हें ‘टॉक्सिक’ बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने बताया कि इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी ठीक लगी, लेकिन इंटरवल से पहले का हिस्सा उन्हें बेहद खराब लगा. मनन ने फिल्म को पांच में से सिर्फ डेढ़ स्टार देने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने की बजाय कोई दूसरी फिल्म देखना बेहतर होगा, क्योंकि पैसे बर्बाद होने जैसा महसूस हुआ.

‘कहानी बिल्कुल समझ नहीं आई’, सिर्फ VFX ने किया प्रभावितएक अन्य दर्शक ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी शुरू से लेकर आखिर तक समझ नहीं आई. उनके मुताबिक फिल्म में ऐसा कोई स्पष्ट कॉन्सेप्ट नहीं था जिसे दर्शक आसानी से समझ सकें. उन्होंने कहा कि फिल्म में सिर्फ VFX और विजुअल्स कुछ हद तक अच्छे लगे, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म देखने में उन्हें ज्यादा मजा नहीं आया.

प्रवीण कश्यप बोले- एक्शन अच्छा, लेकिन कहानी ने किया निराशदर्शक प्रवीण कश्यप ने कहा कि फिल्म में एक्शन अच्छा है, लेकिन कहानी उम्मीद के मुताबिक नहीं है. उन्हें इंटरवल तक फिल्म ठीक लगी, जबकि इसके बाद का हिस्सा काफी कमजोर लगा. उन्होंने फिल्म को साइको मूवी जैसा बताया. प्रवीण ने कहा कि यश की एक्टिंग और एक्शन शानदार है, लेकिन कहानी में मजा नहीं आया. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म फैमिली के साथ देखने लायक नहीं है और इसे 18 प्लस फिल्म के तौर पर देखा जाना चाहिए.

‘फिल्म में सिर्फ गोलीबारी और बमबारी’, कहानी की कमी एक अन्य दर्शक ने फिल्म के एक्शन को ठीक बताया, लेकिन कहानी को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि फिल्म में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर हो क्या रहा है. उनके मुताबिक फिल्म में लगातार एक्शन, गोलीबारी और बमबारी दिखाई गई है, लेकिन एक मजबूत कहानी नजर नहीं आती. उन्होंने कहा कि यश की दूसरी फिल्मों की तुलना में ‘टॉक्सिक’ में कहानी काफी कमजोर लगी और फिल्म देखने लायक नहीं है.

‘जितनी हाइप थी, उतना मजा नहीं आया’एक दर्शक ने कहा कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर उनके मन में काफी उत्साह था. यश की फिल्म होने की वजह से उन्होंने रिलीज के दिन ही फिल्म देखने का फैसला किया, लेकिन फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जितनी हाइप थी, उसके मुताबिक उन्हें फिल्म में वह मजा नहीं मिला.

रोशन को पसंद आई फिल्म, बोले- एक्शन और रोमांटिक सीन शानदारवहीं दर्शक रोशन फिल्म से काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत बढ़िया लगी और इसमें भरपूर एक्शन के साथ रोमांटिक सीन भी हैं. खासकर फिल्म के क्लाइमैक्स और यश के अलग-अलग किरदारों ने उन्हें प्रभावित किया. रोशन ने कहा कि फिल्म में यश का डबल रोल और उनके किरदारों का अलग अंदाज देखने में काफी मजेदार लगा.

‘एंडिंग ने कर दिया निराश’, दुष्यंत कुमार ने कहा- एक्टिंग शानदारदर्शक दुष्यंत कुमार ने फिल्म को लेकर कहा कि ओवरऑल फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी अच्छा था, लेकिन सेकंड हाफ में कहानी कमजोर पड़ गई. खासकर फिल्म की एंडिंग उन्हें पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि यश की एक्टिंग बहुत अच्छी है, लेकिन क्लाइमैक्स में जिस तरह का रोमांच और उत्सुकता होनी चाहिए थी, वह देखने को नहीं मिली.

बिलासपुर में मिला मिला-जुला रिएक्शनबिलासपुर के पीवीआर में ‘टॉक्सिक’ देखकर बाहर निकले दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म को लेकर मिला-जुला रिएक्शन सामने आया है. कुछ दर्शकों को यश का एक्शन, एक्टिंग और VFX पसंद आया, जबकि बड़ी संख्या में दर्शकों ने कहानी और क्लाइमैक्स को कमजोर बताया. कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक मनोरंजन नहीं कर पाई. हालांकि, अब फिल्म को लेकर दर्शकों और बॉक्स ऑफिस का फैसला आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ करेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj