‘भाई, अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनना’, रक्षाबंधन से पहले सुशांत को याद कर फिर छलका श्वेता का दर्द

Last Updated:August 27, 2026, 12:13 IST
रक्षाबंधन से पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक बार फिर भाई की यादों में खो गईं. बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने उन मासूम पलों को याद किया, जब दोनों खिलौने और मिठाइयां बराबर बांटकर खुश हुआ करते थे. श्वेता ने लिखा कि अगर अगले जन्म का मौका मिला, तो सुशांत उनकी बड़ी बहन बनें. भाई के लिए लिखे ये शब्द पढ़कर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सुशांत सिंह राजपूत की बहन का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे करीब 6 साल हो रहे हैं. लेकिन इन सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने उन्हें याद न किया हो. रक्षाबंधन से ठीक पहले गुरुवार को श्वेता ने भाई को याद कर एक खास पोस्ट किया.
श्वेता कीर्ति सिंह ने इंस्टाग्राम पर भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ बचपन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन तस्वीरों में दोनों के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं. पहली तस्वीर में सुशांत बहन श्वेता कीर्ति के खिलौने से खेल रहे हैं, तो दूसरी में श्वेता भाई को कलाकंद खिला रही हैं.
बचपन के पलों को किया याद
इस पोस्ट के जरिए श्वेत कीर्ति ने अपने भाई और एक्टर सुशांत से साथ बिताए पलों को शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे आज भी यह दिन अच्छे से याद है. तुम्हारे साथ मेरे सारे खिलौने शेयर करके मैं कितनी खुश थी. मेरी इकलौती गुड़िया, छोटा सा किचन सेट जो मुझे गिफ्ट में मिला था… तुम्हें उनसे खेलते और खुश होते देखकर मुझे और भी ज्यादा खुशी मिलती थी.’
मिठाइयों का किया जिक्र
श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, ‘मिठाइयां हम दोनों को ही बहुत पसंद हुआ करती थी और उसकी कहानी भी बिल्कुल अलग होती थी. मैं यह पक्का करना चाहती थी कि हम दोनों को बराबर-बराबर मिले. किसी को ज्यादा नहीं, किसी को कम नहीं बिल्कुल बराबर होना चाहिए था.’
View this post on Instagram



