Rajasthan

बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाना पड़ा भारी, जयपुर के महेश नगर में JDA ने दो इमारतों पर जड़ा ताला

Last Updated:August 27, 2026, 18:39 IST

Jaipur Coaching News: जयपुर में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों के खिलाफ JDA की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. गुरुवार को महेश नगर में बेसमेंट में संचालित दो लाइब्रेरियों वाली इमारतों को सीज किया गया. इससे पहले गोपालपुरा बाइपास पर 12 कोचिंग एवं शैक्षणिक परिसरों को सील किया गया था. अधिकारियों के अनुसार 26 अगस्त तक कुल 29 परिसरों पर कार्रवाई हो चुकी है, जबकि करीब 63 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

Jaipur Coaching News: JDA का बड़ा एक्शन! बेसमेंट में चल रही 2 लाइब्रेरी सीलZoomकोचिंग-लाइब्रेरी पर JDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जयपुर– गोपालपुरा बाइपास और महेश नगर इलाके में जयपुर विकास प्राधिकरण ने कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को JDA की प्रवर्तन शाखा ने महेश नगर में दो इमारतों को सीज किया. इन इमारतों के बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा था. JDA की कार्रवाई भवन नियमों और बेसमेंट के निर्धारित उपयोग के उल्लंघन को लेकर की जा रही है.

इससे एक दिन पहले बुधवार को भी JDA ने गोपालपुरा बाइपास क्षेत्र में 12 कोचिंग एवं शैक्षणिक परिसरों को सीज किया था. इसके साथ ही पिछले दिनों की कार्रवाई को मिलाकर अब तक गोपालपुरा बाइपास पर बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और अन्य शैक्षणिक परिसर सील किए जा चुके हैं. अधिकारियों के अनुसार, 26 अगस्त तक कुल 29 कोचिंग एवं शैक्षणिक परिसरों को सीज किया जा चुका था. करीब 63 संस्थानों को पहले नोटिस जारी किए गए थे.

भवन मालिकों और संस्थान संचालकों को नोटिस जारी JDA की ओर से पहले संबंधित भवन मालिकों और संस्थान संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे. निर्धारित अवधि में नियमों के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. तो वही JDA की कार्रवाई के बीच सबसे बड़ी परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने खड़ी हो गई है. गोपालपुरा बाइपास और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किराये के कमरों में रहकर पढ़ाई करते हैं. कई छात्रों की परीक्षाएं नजदीक हैं और ऐसे में अचानक कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी की सदस्यता ली है और कई विद्यार्थी घर से दूर रहकर किराये के कमरों में पढ़ाई कर रहे हैं. ऐसे में लाइब्रेरी सील होने के बाद उन्हें वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ रहा है. परीक्षा से कुछ ही दिन पहले पढ़ाई का माहौल और स्थान बदलने से तैयारी पर असर पड़ने की चिंता छात्रों में है.

संस्थानों पर कार्रवाई की संभावना बनी JDA का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले परिसरों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, वहीं छात्रों की परेशानी भी लगातार सामने आ रही है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कैसे की जाए. गोपालपुरा बाइपास में सीलिंग अभियान जारी रहने के संकेतों के बीच आने वाले दिनों में और संस्थानों पर कार्रवाई की संभावना बनी हुई है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 27, 2026, 18:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj