Kota Rakhi Market Trend | कोटा के बाजारों में छाईं डिजाइनर राखियां

Last Updated:August 27, 2026, 09:08 IST
Rakshabandhan Shopping In Kota: रक्षाबंधन पर कोटा के बाजारों में राजस्थानी, जोधपुरी, कश्मीरी और हैंडमेड राखियों की भारी मांग है. बाजार में 16 इंच की विशेष पूजा राखी, भाई-भाभी सेट और बच्चों के लिए स्टेशनरी व पंखे वाली राखियां मुख्य आकर्षण हैं. 1 रुपये से 2500 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध ये राखियां देश भर में तथा विदेश भी भेजी जा रही हैं. इस बार 200-300 रुपये की फैंसी राखियों की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है.
ख़बरें फटाफट
Kota: रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर कोटा शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक अपने चरम पर है. शहर के पुरानी सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, गुमानपुरा, महावीर नगर प्रथम व द्वितीय और तलवंडी सहित तमाम व्यावसायिक क्षेत्रों में राखियों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं. त्योहार को लेकर दुकानों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनर राखियों की भारी विविधता देखने को मिल रही है. इस बार बाजार में राजस्थानी, जोधपुरी, कश्मीरी, जरी वर्क, कच्चा मेटल और कोलकाता की हस्तनिर्मित (हैंडमेड) राखियों का विशेष ट्रेंड देखा जा रहा है.
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, बाजार में हाथ से बनी और विविध पारंपरिक डिजाइन वाली राखियों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इस बार विशेष रूप से 16 इंच की हाथ से बनी राखी तैयार की गई है, जिसे भाई की कलाई पर सजाने से पहले भगवान को अर्पित करने के लिए श्रद्धालु काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा, कपल राखी यानी भाई-भाभी सेट कॉम्बिनेशन और महिलाओं के लिए आकर्षक लूंबा राखियों की बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड है.
बच्चों के लिए पंखे और स्टेशनरी वाली अनोखी राखियांबच्चों को आकर्षित करने के लिए इस बार बाजार में नए-नए प्रयोग किए गए हैं. पारंपरिक कार्टून कैरेक्टर राखियों के अलावा इस बार पंखे वाली राखी, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स व पाउच वाली राखी और स्क्रैच कलर कार्ड जैसी अनूठी राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं. ये राखियां बच्चों के लिए खेल और पढ़ाई दोनों के नजरिए से कौतुहल का विषय बनी हुई हैं.
कोटा से देश-विदेश तक पहुंच रही हैं राखियांकोटा के प्रमुख कोचिंग हब और स्टूडेंट सिटी होने के कारण यहां बाहर से आकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए विशेष पोस्टल लिफाफों वाली राखियों का व्यापक इंतजाम किया गया है. व्यापारियों का कहना है कि राखी का व्यापार पर्व से लगभग दो महीने पहले ही शुरू हो जाता है. कोटा के बाजारों से राखियां न केवल पूरे हाड़ौती और राजस्थान में भेजी जा रही हैं, बल्कि जयपुर, जोधपुर, चेन्नई समेत अमेरिका जैसे विदेशों में भी निर्यात की जा रही हैं.
1 रुपये से 2500 रुपये तक की रेंज में राखियां उपलब्धहर वर्ग के बजट को ध्यान में रखते हुए बाजार में 1 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध कराई गई हैं. हालांकि, 200 से 300 रुपये की रेंज वाली फैंसी राखियों की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की जा रही है. व्यापारियों का मानना है कि पिछले 15-20 वर्षों की तुलना में इस बार थोक और खुदरा खरीदारों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा, होममेड राखियां बनाने के शौकीन लोगों के लिए पैंडल, मोती और राखी एसेसरीज भी बाजार में खूब बिक रही हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Kota,Kota,Rajasthan
First Published :
August 27, 2026, 09:08 IST



