राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी आज देर रात तक जारी करेगी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची

Last Updated:August 28, 2026, 14:14 IST
Rajasthan Local Body Elections : राजस्थान निकाय चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की बहुप्रतिक्षित पहली सूची आज देर रात तक जारी की जाएगी. पार्टी के प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने दावा किया है कि अजमेर और उदयपुर संभाग के प्रत्याशियों की सूचियां फाइनल हो गई हैं. उनको आज देर रात जारी कर दिया जाएगा. आज पहले चरण में अजमेर और उदयपुर संभाग के प्रत्याशियों की सूचियां जारी की जाएगी.
जयपुर. निकाय चुनावों के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी होगी. पार्टी संभागवार सूचियां जारी करेगी. आज अजमेर और उदयपुर संभाग के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे. इन संभागों के लेकर कल जयपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मंथन पूरा हो गया है. गुरुवार को देर रात पार्टी के आला नेताओं ने लंबा मंथन कर टिकटों को फाइनल रूप दे दिया था. इस दौरान एक-एक वार्ड के प्रत्याशी को लेकर चर्चा हुई. बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों और दावेदारियों पर विचार विमर्श कर नफा नुकसान का आकलन किया गया. उसके बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया.
टिकट वितरण को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि आज भी देर रात तक पार्टी नेताओं की बैठक चलेगी. बैठक में एक-एक वार्ड को लेकर बारीकी से मंथन हो रहा है. मेघवाल ने टिकटों को लेकर पार्टी में किसी भी तरह के टकराव से इनकार किया है. मेघवाल बोले कार्यकर्ताओं की राय अलग-अलग हो सकती है. लेकिन किसी में कोई टकराव नहीं है. कार्यकर्ताओं की राय सुनने के बाद प्रदेश स्तर पर अंतिम फैसला लिया जाता है.
टिकट वितरण को लेकर बीजेपी ने अच्छी रणनीति तैयार की है
मेघवाल बोले सभी कार्यकर्ताओं का अपना-अपना मत है. उनको पार्टी सुन रही है. निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी ने अच्छी रणनीति तैयार की है. कल देर रात तक चली बैठक के बाद अब सूचियों को टाइप करने का काम किया जा रहा है. आज यानी शुक्रवार देर रात तक अजमेर और उदयपुर संभाग के प्रत्याशियों की टिकटों की सूचियां जारी कर दी जाएगी. उसके बाद दूसरे संभागों की सूचिया जारी की जाएंगी.
पार्टी का फोकस जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर हैमेघवाल के मुताबिक बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. कई दौर के मंथन के बाद दावेदारों के नामों सहमति बन गई है. निकाय चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर पार्टी का फोकस है. वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय को भी टिकट वितरण में पूरी तवज्जो दी गई है. मेघवाल ने दावा किया कि कांग्रेस की कोई तैयारी नहीं है. मैदान खाली पड़ा है. बीजेपी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी. निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज हो रही है. टिकटों की सूची जारी होने के साथ पार्टी चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर देगी.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 28, 2026, 14:14 IST



