Jodhpur Chennai Rakhi Special AC Train

Jodhpur: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों और यात्रियों के सुगम सफर के लिए भारतीय रेलवे ने एक विशेष सौगात दी है. त्यौहार के अवसर पर नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ और यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ‘जोधपुर-चेन्नई बीच राखी स्पेशल एसी ट्रेन’ का संचालन किया जा रहा है. यह विशेष ट्रेन शनिवार (29 अगस्त) को जोधपुर से जयपुर के रास्ते चेन्नई के लिए रवाना होगी, जबकि चेन्नई से इसकी वापसी 1 सितंबर को होगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने ट्रेन के समय और रूट की आधिकारिक जानकारी साझा की है:
ट्रेन संख्या 04815 (जोधपुर-चेन्नई बीच राखी स्पेशल): शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:20 बजे जोधपुर से प्रस्थान करेगी और सोमवार रात 8:00 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 04816 (चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर राखी स्पेशल): मंगलवार, 1 सितंबर को शाम 5:15 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी.
19 डिब्बों वाली पूरी तरह वातानुकूलित (AC) ट्रेनलंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं. इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे (कोच) होंगे, जिनमें:
2 सेकेंड एसी (2nd AC)
15 थर्ड टियर एसी (3rd AC)
2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं.
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहरावयह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी. इसके मुख्य ठहराव इस प्रकार हैं:
मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटावा, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरयाल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायदुपेट.
त्यौहार पर यात्रियों के लिए बड़ी राहतरक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर और मायके यात्रा करती हैं. एक ट्रिप के लिए संचालित की जा रही यह विशेष ट्रेन राजस्थान से दक्षिण भारत (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश) की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक साबित होगी. इससे नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को कन्फर्म सीट और राहत मिलेगी.



