Entertainment

Bhojpuri Bawal: ‘मुझे धमकाया गया’, खेसारी लाल यादव या पवन सिंह, काजल राघवानी की किसने की थी पिटाई, ‘भोजपुरी बवाल’ में खुला राज

Last Updated:August 29, 2026, 12:54 IST

भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी के एक खुलासे ने पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. टॉक शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल ने अपने अतीत का दर्द साझा करते हुए बताया कि उनके साथ ना सिर्फ मारपीट हुई बल्कि धमकाया भी गया है. अब तक फैंस इस बात को लेकर असमंजस में थे कि इस हिंसा के पीछे पवन सिंह या खेसारी लाल यादव का हाथ तो नहीं है. लेकिन अब काजल ने इस पूरे राज पर से पर्दा उठाकर हर किसी को हैरान कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

खेसारी लाल यादव या फिर पवन सिंह, काजल राघवानी की किसने की थी पिटाई?Zoomकाजल राघवानी ने ‘भोजपुरी बवाल’ में किया चौंकाने वाला खुलासा.

नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. खेसारी लाल यादव के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों पर खुलकर बोलने वाली काजल ने हाल ही में शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक दर्दनाक सच्चाई शेयर की थी. अब उन्होंने अपने साथ मारपीट होने के बयान को लेकर बात की है. उन्होंने यह भी खुलासा कि उनकी फैमिली को मारने की धमकी दी गई है.

जियो हॉटस्टार के टॉक शो ‘भोजपुरी बवाल’ में होस्ट शुभांकर मिश्रा ने एक बार फिर रानी चटर्जी और काजल राघवानी समेत भोजपुरी दिग्गजों को एक मंच पर लाया. चर्चा के दौरान शुभांकर ने काजल को उनके पुराने बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने अपने साथ मारपीट होने का खुलासा किया था. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. जब शो में काजल से उस शख्स की पहचान उजागर करने को कहा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी को सन्न कर दिया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj