Rajasthan

sri ganganagar News: पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, 25 हजार का इनामी बलविंदर गिरफ्तार

Last Updated:August 29, 2026, 15:14 IST

श्रीगंगानगर में पुलिस और बॉर्डर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में बैठे तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में रहने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर सीमा पार से हेरोइन तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है. जांच में पाकिस्तान बैठे तस्करों तक भारतीय सिम कार्ड पहुंचाने की बात भी सामने आई है. सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी के पाकिस्तानी नेटवर्क और उसके अन्य सहयोगियों की कड़ियां खंगाल रही हैं.पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर चल रहा था खेल, पुलिस ने दबोचा इनामी आरोपीZoom आरोपी बलविंदर

श्रीगंगानगर. पुलिस और बॉर्डर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक पाकिस्तान में बैठे तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था और उनके इशारे पर संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर पाकिस्तान से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों तक भारतीय मोबाइल सिम कार्ड पहुंचाए थे. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल किन लोगों द्वारा और किन गतिविधियों के लिए किया गया.

बलविंदर सिंह पर था 25 हजार रुपये का इनामजांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान अनूपगढ़ क्षेत्र के 27A निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस की ओर से बलविंदर सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी, पुलिस और बॉर्डर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

सीमा पार नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी एजेंसियांगिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं. पूछताछ में पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से उसके संपर्क, सीमा पार से होने वाली हेरोइन तस्करी और भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है. श्रीगंगानगर और आसपास का सीमावर्ती क्षेत्र पाकिस्तान सीमा से सटा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी को सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस अब आरोपी के संपर्क में रहे अन्य लोगों, उसके मोबाइल और संचार माध्यमों और सीमा पार नेटवर्क से जुड़े संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद मामले में और गिरफ्तारियां तथा नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 15:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj