Rabi Crop: किसान अभी से कर लें तैयारी, गेहूं-चना-सरसों की बुवाई से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

होमफोटोकृषि
किसान अभी से कर लें तैयारी, गेहूं-चना-सरसों की बुवाई से पहले रखें खास ध्यान
Last Updated:August 29, 2026, 16:38 IST
रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए खेत की तैयारी, सही फसल का चुनाव और समय पर बुवाई महत्वपूर्ण है. किसान कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें.
भीलवाड़ा. सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले किसानों को रबी फसलों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और मेथी जैसी प्रमुख फसलों की खेती की जाती है. इन फसलों की बुवाई अक्टूबर से दिसंबर के बीच होती है जबकि मार्च से अप्रैल के बीच फसल पककर तैयार हो जाती है. अच्छी पैदावार के लिए खेत की तैयारी और बुवाई का सही समय बेहद जरूरी है.
रबी फसल की बुवाई से पहले किसान खेत की अच्छी तरह सफाई कर लें और पिछली फसल के अवशेषों को उचित तरीके से हटा दें. खेत की मिट्टी को भुरभुरी बनाने के लिए जरूरत के अनुसार जुताई करें. खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखना भी जरूरी है. मिट्टी की जांच के आधार पर खाद और उर्वरक का इस्तेमाल करने से फसल को शुरुआती बढ़वार में बेहतर पोषण मिल सकता है.
गेहूं की फसल के लिए समय पर बुवाई और पर्याप्त सिंचाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वहीं चना कम पानी में भी अच्छी फसल देने वाली प्रमुख दलहनी फसल है. सरसों की बुवाई भी सही समय पर करना जरूरी है, क्योंकि बहुत देरी से बुवाई करने पर फसल की उपज प्रभावित हो सकती है. किसान अपने क्षेत्र की जलवायु और खेत की स्थिति के अनुसार फसल का चुनाव करें.
Add as Preferred Source on Google
जौ और मेथी भी रबी सीजन में किसानों के लिए उपयोगी फसलें हैं. इन फसलों की खेती के लिए मिट्टी, तापमान और पानी की जरूरत अलग-अलग होती है. इसलिए बुवाई से पहले किसान संबंधित फसल की आवश्यकताओं की जानकारी जरूर लें. अच्छी गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज का चयन करने से फसल में रोग और कीट का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है.
किसानों को बुवाई से पहले बीज की मात्रा, बुवाई की दूरी, बीज उपचार, खाद और सिंचाई की जानकारी कृषि विशेषज्ञों से लेनी चाहिए. खेत में जरूरत से ज्यादा पानी देने से भी फसल को नुकसान हो सकता है. इसी तरह बिना मिट्टी की जरूरत समझे अधिक उर्वरक डालना खेती की लागत बढ़ा सकता है. मौसम के पूर्वानुमान पर भी नजर रखना किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा.
रबी सीजन में अच्छी पैदावार के लिए समय पर खेत की तैयारी, सही फसल का चयन और उचित समय पर बुवाई सबसे महत्वपूर्ण है. किसान अभी से अपने खेत, बीज, खाद और सिंचाई की व्यवस्था की योजना बना लें, ताकि बुवाई के समय किसी तरह की परेशानी न हो. कृषि विभाग या स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक की खेती करने से उत्पादन बेहतर करने और लागत को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
First Published :
August 29, 2026, 16:38 IST



