Rajasthan

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पाली में BJP को झटका, राकेश भाटी कांग्रेस में शामिल

जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने पाली में BJP को बड़ा झटका देने का दावा किया है. पाली के BJP के पूर्व नेता राकेश भाटी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. पीसीसी वॉर रूम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. भाटी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है.

कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि राकेश भाटी के साथ करीब 300 समर्थक कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इनमें BJP के पूर्व पार्षद भी शामिल बताए जा रहे हैं. निकाय चुनाव से ठीक पहले पाली में हुए इस राजनीतिक बदलाव को कांग्रेस अपने लिए बड़ी बढ़त के तौर पर देख रही है.

5 बार BJP से पार्षद रह चुके हैं राकेश भाटीराकेश भाटी का पाली की स्थानीय राजनीति में पुराना जुड़ाव रहा है. वह BJP से पांच बार पार्षद रह चुके हैं. इसके अलावा राकेश भाटी पाली नगर परिषद की निवर्तमान सभापति रेखा भाटी के पति हैं. ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने के बाद पाली की निकाय चुनाव की सियासत में इसका असर देखने को मिल सकता है. कांग्रेस में शामिल होने के बाद राकेश भाटी अपने समर्थकों के साथ पाली पहुंचे. यहां पाली जिला कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के मौजूद रहने की बात कही गई है.

जयपुर में 150 वार्डों के टिकट पर मंथन
दूसरी तरफ जयपुर में कांग्रेस के करीब 150 वार्डों के टिकट को लेकर मंथन तेज हो गया है. पार्टी की ओर से जयपुर जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा कोऑर्डिनेटरों के साथ चर्चा की जा रही है. खासतौर पर उन सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश चल रही है, जहां एक से ज्यादा दावेदार हैं. कांग्रेस की चिंता सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार चुनने तक सीमित नहीं है. टिकट वितरण के बाद बगावत न हो, इसके लिए भी पार्टी ने रणनीति बनाई है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि करीब 90 फीसदी निकायों के पैनल प्रदेश कांग्रेस को भेजे जा चुके हैं.

सहमति वाले नामों पर आज ही नामांकन का संकेतडोटासरा ने संकेत दिया है कि जिन नामों पर सहमति बन चुकी है, उन उम्मीदवारों की ओर से आज ही नामांकन दाखिल किया जा सकता है. वहीं जिन सीटों पर विवाद या ज्यादा दावेदार हैं, वहां वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी. विवादित सीटों पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट और भंवर जितेंद्र सिंह से चर्चा किए जाने की बात सामने आई है. कांग्रेस की कोशिश है कि टिकट ऐसे नेताओं को मिले जो जिताऊ होने के साथ टिकाऊ और सक्रिय भी हों.

युवा और महिला कांग्रेस को प्राथमिकता देने का दावाकांग्रेस ने टिकट वितरण में युवा नेताओं के साथ NSUI, यूथ कांग्रेस, सेवादल और महिला कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही है. पार्टी का कहना है कि जमीन पर सक्रिय रहने वाले नेताओं को टिकट में महत्व दिया जाएगा. इसके साथ ही टिकट नहीं मिलने वाले नेताओं और संभावित बागियों को मनाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी. कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव मैदान में उतरने के बाद पार्टी के अंदर से ही किसी तरह की चुनौती खड़ी न हो.

डोटासरा का BJP पर हमलागोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव को लेकर BJP पर भी निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि नगरों में BJP के खिलाफ पहले से ज्यादा आक्रोश है. डोटासरा ने BJP पर टिकट और पदों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं. वायरल ऑडियो मामले को लेकर भी डोटासरा ने BJP पर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस के भीतर एकजुटता का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई जीता हुआ प्रत्याशी BJP की तरफ देखेगा तक नहीं. डोटासरा ने यह भी दावा किया कि टिकट सबकी सहमति से बांटे जाएंगे और कांग्रेस 100 फीसदी जीत हासिल करेगी. ऐसे में निकाय चुनाव से पहले पाली में BJP के पूर्व नेता राकेश भाटी का कांग्रेस में जाना और जयपुर समेत दूसरे निकायों में टिकटों पर चल रहा मंथन कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj