Rajasthan

Dungarpur News: कर्ज, जमीन और कत्ल की खौफनाक कहानी, बेटे ने पिता को मार डाला, श्मशान घाट में खुला मौत का राज

Last Updated:August 29, 2026, 17:50 IST

Dungarpur News: डूंगरपुर के सागवाड़ा में कर्ज और जमीन विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर उसे छत से गिरने का हादसा बताया, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट में सिर पर मिले चोटों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.पिता की हत्या, फिर हादसे की कहानी, श्मशान घाट में खुला बेटे का खौफनाक राजZoom

डूंगरपुर. जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र कांतिलाल को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भारी कर्ज के बोझ में दबा था और कर्ज चुकाने के लिए पारिवारिक जमीन बेचना चाहता था. पिता गौतमलाल यादव जमीन बेचने के खिलाफ थे, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिए.

सागवाड़ा सीई मनीष कुमार के अनुसार, गोवाड़ी गांव निवासी कांतिलाल 27 अगस्त की रात करीब 10 बजे अपने पिता गौतमलाल यादव को गंभीर घायल अवस्था में सागवाड़ा के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा था. उस समय आरोपी ने डॉक्टरों और परिजनों को बताया कि गौतमलाल घर की छत से अचानक नीचे गिर गए थे, गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल गौतमलाल का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव को रात में ही घर ले आए. अगले दिन सुबह परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए.

अंतिम संस्कार के दौरान सामने आया बड़ा राज

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की पारंपरिक प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान जब मृतक के सिर पर बंधी पट्टियां खोली गई तो वहां मौजूद लोगों ने सिर पर गंभीर चोटों के निशान देखे. चोटों की निशान देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ कि ये निशान सामान्य रूप से छत से गिरने से नहीं हो सकते. मामला संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हमला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि गौतमलाल की मौत सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कारण हुई थी. रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने हादसे की कहानी पर संदेह जताते हुए जांच का दायरा बढ़ाया. पुलिस का शक मृतक के पुत्र कांतिलाल पर गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया.

कर्ज और जमीन विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से 3-4 वार किए थे. हमले के बाद पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आरोपी ने घटना को छत से गिरने का रूप देने की कोशिश की, उसका मकसद पुलिस की कार्रवाई और जेल जाने से बचना था. पुलिस जांच में हत्या की मुख्य वजह भारी कर्ज और जमीन विवाद सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कांतिलाल ने कई जगहों से उधारी ले रखी थी और उस पर लगातार ब्याज बढ़ता जा रहा था. कर्ज चुकाने के लिए वह अपनी पारिवारिक जमीन बेचना चाहता था. हालांकि, उसके पिता गौतमलाल जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे. जमीन को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद और तकरार चल रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद से परेशान होकर आरोपी ने पिता की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 17:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj