झुंझुनूं निकाय चुनाव में कांग्रेस ने खोले पत्ते, जाखल में 17, नवलगढ़ में 37 और डूण्डलोद में 19 प्रत्याशी घोषित

झुंझुनूं: झुंझुनूं जिले में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. चुनाव की तारीखों के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने झुंझुनूं जिले की तीन महत्वपूर्ण नगरपालिकाओं जाखल, नवलगढ़ और डूण्डलोद के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के इस बड़े ऐलान से चुनावी मैदान में सुगबुगाहट तेज हो गई है.
जाखल नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लंबी मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद अपने 17 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. कुल 20 वार्डों वाले इस निकाय क्षेत्र में फिलहाल 17 वार्डों पर आम सहमति बन पाई है, जबकि बाकी बचे तीन वार्डों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर अभी भी विचार-विमर्श जारी है. जारी सूची के अनुसार, वार्ड 2 से मुकेश कुमार सेन, वार्ड 3 से परमेश्वर कुमावत, वार्ड 5 से सुमन देवी, वार्ड 6 से बुद्धराम, वार्ड 7 से निकिता देवी, वार्ड 8 से बजरंग सिंह, वार्ड 9 से ओमप्रकाश, वार्ड 10 से आजाद सिंह, वार्ड 11 से मनदीप सिंह, वार्ड 12 से श्रवण कुमार, वार्ड 13 से धन्नी देवी, वार्ड 14 से मनोज कुमार, वार्ड 15 से कृष्णा देवी, वार्ड 16 से ओमप्रकाश, वार्ड 17 से कमला, वार्ड 19 से विजय सिंह और वार्ड 20 से रहिना को कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया है.
नवलगढ़ नगरपालिका: कांग्रेस ने 37 वार्डों के लिए उतारे उम्मीदवारनवलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में भी चुनावी रणकौशल दिखाते हुए कांग्रेस ने कुल 37 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. स्थानीय समीकरणों और चुनावी नफा-नुकसान को ध्यान में रखते हुए उतारे गए इन उम्मीदवारों में वार्ड 1 से आरती कुमारी, वार्ड 2 से शाहनू, वार्ड 3 से अनोखा सैनी, वार्ड 5 से माया देवी, वार्ड 7 से धर्मेन्द्र पारीक, वार्ड 8 से अब्दुल सलाम, वार्ड 9 से अदनान खत्री, वार्ड 10 से विजेन्द्र कुमार माहिच, वार्ड 11 से प्रकाश रूंथला, वार्ड 12 से दीक्षा शर्मा, वार्ड 13 से मुकेश, वार्ड 15 से बाबूलाल, वार्ड 16 से संजय कुमार सैनी, वार्ड 21 से महेन्द्र कुमार, वार्ड 22 से लालचन्द, वार्ड 24 से मंजू देवी और वार्ड 25 से नरेश कुमार को टिकट दिया गया है. इसके अलावा वार्ड 26 से विजेन्द्र गढ़वाल, वार्ड 27 से मोहम्मद आरिफ गाजी, वार्ड 28 से कुलसम, वार्ड 29 से नसीम बानो, वार्ड 30 से शबनम, वार्ड 31 से सबीना, वार्ड 32 से बलदेव, वार्ड 33 से शरीफ चोपदार, वार्ड 34 से इंदु, वार्ड 35 से सीमा शर्मा, वार्ड 36 से भोजराज सिंह, वार्ड 37 से मकसुदा, वार्ड 38 से पुष्पा देवी, वार्ड 39 से सुभाष चन्द, वार्ड 40 से मोहम्मद जाबिद, वार्ड 41 से संदीप शर्मा, वार्ड 42 से कौशल्या देवी, वार्ड 43 से मोहम्मद हनीफ खान, वार्ड 44 से रामाकिशन सैनी और वार्ड 45 से रामावतार को चुनावी मैदान में उतारा है.
डूण्डलोद नगरपालिका: 19 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलानडूण्डलोद नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर भी कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और यहां के 19 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. डूण्डलोद में घोषित प्रत्याशियों की सूची के अनुसार, वार्ड 1 से रानिया, वार्ड 2 से बनेश, वार्ड 3 से बिलकिस बानो, वार्ड 4 से मोहम्मद जाकिर, वार्ड 5 से सोनू देवी, वार्ड 6 से सुरेश कुमार, वार्ड 7 से करण सिंह बिकावत, वार्ड 8 से मनफूल सिंह पूनियां, वार्ड 9 से नरेश, वार्ड 10 से सुंदर मल, वार्ड 11 से गोपाल, वार्ड 13 से शारदा सैनी, वार्ड 14 से अजय, वार्ड 15 से सरला देवी, वार्ड 16 से ऋषिकेश शर्मा, वार्ड 17 से सुनील, वार्ड 18 से इकरा बानो, वार्ड 19 से बाबूलाल और वार्ड 20 से मोहम्मद रिजवान को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है. इन सूचियों के सामने आने के बाद अब चुनावी पारा चढ़ने लगा है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने की तैयारी में जुटे हैं.



