Rajasthan

उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस का बड़ा अपडेट; अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

उदयपुर. उदयपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. यात्रियों की बढ़ती सुविधा और मांग को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 20971/20972 अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन संचालित होगी. इससे उदयपुर सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

रेलवे के इस निर्णय के बाद उदयपुर सिटी से शालीमार जाने वाली ट्रेन नंबर 20971 अब शनिवार के साथ रविवार को भी संचालित होगी। ट्रेन उदयपुर सिटी से रात 1:05 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह सोगरिया स्टेशन पर सुबह 5:45 बजे और बारां में सुबह 6:43 बजे पहुंचेगी. ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 10:05 बजे शालीमार पहुंचेगी.

शालीमार से उदयपुर आने वाली ट्रेन का समय
इसी तरह शालीमार से उदयपुर आने वाली ट्रेन नंबर 20972 अब रविवार के साथ सोमवार को भी चलेगी. यह ट्रेन शालीमार से शाम 7:50 बजे रवाना होगी.वापसी के दौरान ट्रेन अगले दिन रात 10:08 बजे बारां और रात 11:25 बजे सोगरिया पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह करीब 5:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.

करीब 33 घंटे का सफरउदयपुर से शालीमार तक ट्रेन का सफर करीब 33 घंटे का है, जबकि वापसी में यात्रियों को करीब 33 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा.सप्ताह में दो दिन ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा.

कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस के मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. इनमें संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, मुंगावली, अशोकनगर, गुना, बारां, सोगरिया, बूंदी, चंदेरिया, मावली और राणा प्रताप जंक्शन सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं.

अलग-अलग श्रेणी के कोच की सुविधाट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी इकोनॉमी, थर्ड एसी और सेकंड एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध हैं. इससे अलग-अलग बजट के यात्रियों को यात्रा का विकल्प मिलता है. रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद ट्रेन के अतिरिक्त फेरों के लिए नई तारीखों के अनुसार रिजर्वेशन कराया जा सकेगा. सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलने से यात्रियों को सीटों की उपलब्धता के लिहाज से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj