वीकेंड पर घूमने का प्लान? जमुई से एक दिन में पहुंचें इन 5 शानदार डेस्टिनेशन, आस्था से एडवेंचर सब एक साथ

होमफोटोबिहारजमुई
वीकेंड पर घूमने का प्लान? जमुई से एक दिन में पहुंचें इन 5 शानदार डेस्टिनेशन
Last Updated:August 29, 2026, 23:33 IST
Jamui Tourism: रोजमर्रा के काम में व्यस्तता के कारण लंबी छुट्टी के लिए समय निकालना मुश्किल होता है. लेकिन आप चाहें तो वीकेंड पर भी घूम सकते हैं. जमुई के आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां सुबह निकलकर शाम तक घूमने के बाद वापस लौटा जा सकता है. एक दिन में घूमें ये 5 शानदार डेस्टिनेशन.
अगर आप घूमना चाहते हैं तो ऐसे तो जमुई में भी कई सारी जगहें हैं. लेकिन आप जमुई के आसपास भी कई जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं. इन जगहों पर आपको धार्मिक आस्था, प्राकृतिक खूबसूरती, रोमांच और इतिहास का शानदार संगम देखने को मिल जाएगा. आप यहां परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ वन-डे टूर के लिए जा सकते हैं.
अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां आप घूमने के साथ थोड़ी आस्था का भी अनुभव कर लें, तो आप तो देवघर आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. यहां आओ बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद नंदन पहाड़ घूम सकते हैं. यहां झूले, टॉय ट्रेन और पहाड़ी से शहर का खूबसूरत नजारा आकर्षण का केंद्र है. जमुई से करीब 65-70 किलोमीटर दूर देवघर सड़क मार्ग से लगभग डेढ़ से दो घंटे में पहुंचा जा सकता है.
अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो राजगीर आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है. यहां आप नेचर सफारी, ग्लास स्काईवॉक, सस्पेंशन ब्रिज और जू सफारी का रोमांच ले सकते हैं. इसके अलावा गर्म जल के कुंड और विश्व शांति स्तूप भी घूमने लायक हैं. जमुई से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजगीर सड़क मार्ग से लगभग ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है.
Add as Preferred Source on Google
अगर आपको इतिहास और प्राचीन भारतीय ज्ञान की झलक देखनी है तो आप जमुई से नालंदा जा सकते हैं. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के विशाल ईंटों के खंडहर, ध्यान कक्ष, पुरातत्व संग्रहालय और ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. नालंदा जमुई से करीब 85 किलोमीटर दूर है. नालंदा पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग ढाई से तीन घंटे लगते हैं.
आस्था और रोमांच को एक साथ महसूस करना हो तो बांका का मंदार पर्वत आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है. इस जगह की मान्यता समुद्र मंथन से जुड़ी है. यहां आप रोपवे का रोमांच ले सकते हैं. यहां का पापहरणी सरोवर भी आकर्षण का केंद्र हैं. जमुई से करीब 80-85 किलोमीटर दूर मंदार तक पहुंचने में लगभग दो से ढाई घंटे लगते हैं.
अगर आप प्रकृति के बीच पिकनिक और ठंडे पानी का आनंद लेना चाहते हैं तो ककोलत वाटरफॉल अच्छा विकल्प है. जंगल और पहाड़ियों के बीच स्थित यह जलप्रपात अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. झरने के नीचे बने कुंड और आसपास का हराभरा माहौल पर्यटकों को आकर्षित करता है. जमुई से करीब 70 किलोमीटर दूर ककोलत सड़क मार्ग से लगभग दो घंटे में पहुंचा जा सकता है.
इसके अलावा आप मुंगेर की पुरानी और ऐतिहासिक हवेली भी घूम सकते हैं. यहां कई ऐतिहासिक जगहें हैं जो आपको रोमांचित कर देगी. अगर आप प्रकृति को समझना चाहते हैं तो आप बेगूसराय के कांवर झील घूम सकते हैं. इसके अलावा जमुई से झारखंड के कई इलाके में बने डैम और अन्य प्राकृतिक जगह भी एक दिन में घुमा जा सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 29, 2026, 23:33 IST



