दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर मौत का तांडव, डिवाइडर से टकराई पिकअप, 3 की मौत

Last Updated:August 29, 2026, 09:56 IST
Alwar Delhi-Mumbai Expressway Accident: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई. दिल्ली से राजगढ़ जा रही पिकअप सिरमौर के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. पिकअप में सवार तीनों युवक मेरठ के मवाना क्षेत्र के रहने वाले थे और राजगढ़ स्थित फार्म हाउस में पेड़ लगाने के काम के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस ने शवों को गोविंदगढ़ मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस ने मृतकों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी.
ख़बरें फटाफट
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई
अलवर. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अलवर जिले के सिरमौर के पास एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर गोविंदगढ़ मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.
परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. तीनों युवक मेरठ से अलवर जिले के राजगढ़ की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्हें राजगढ़ स्थित एक फार्म हाउस में पेड़ लगाने के काम के लिए जाना था. इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी पिकअप हादसे का शिकार हो गई. अभी तक हादसे के पीछे की सटीक वजह सामने नहीं आई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस कारण पिकअप अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई.
पिलर नंबर 92/900 के पास हुआ हादसा
हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 92/900 के पास सिरमौर क्षेत्र में हुआ. टक्कर के बाद पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की कार्रवाई शुरू की.
परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर गोविंदगढ़ मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. फिलहाल पुलिस हादसे की स्थितियों की जांच कर रही है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 29, 2026, 09:56 IST



