Sunday Box Office Collections: वीकेंड पर डामाडोल हुई ‘टॉक्सिक’, ‘आवारापन 2’ ने 16 दिनों में बटोरे इतने करोड़

Last Updated:August 30, 2026, 08:01 IST
सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ वीकेंड के बावजूद कमाई के मामले में कमाल नहीं दिखा पाई. इसके कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर, तीसरे वीकेंड पर चल रही ‘आवारापन 2’ की कमाई की रफ्तार भी अब धीमी पड़ने लगी है. वैसे यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. जानिए ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ का भारत में कितना बिजनेस हो चुका है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हर दिन गिरती जा रही है. शनिवार को भी फिल्म का कुछ ऐसा ही हाल रहा. मगर अच्छी बात ये है कि यह पिछले चार दिनों से डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. दूसरी तरफ, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की रफ्तार थमने लगी है, लेकिन अब भी यह बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.
शनिवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई में एक बार फिर गिरावट आई है. सैकनिल्क के मुताबिक, देशभर में 17, 612 शो के दम पर फिल्म ने चौथे दिन 24.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 190.45 करोड़ तक पहुंच गई है. भारत में ग्रोस कलेक्शन 227.50 करोड़ हो गया है. शुक्रवार (तीसरे दिन) को फिल्म ने 27.20 करोड़ कमाए थे, जिसकी तुलना में चौथे दिन की कमाई में करीब 9.9 फीसदी की कमी आई है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शनिवार को फिल्म ने विदेशों से 4 करोड़ बटोरे, जिससे विदेशी बाजार में इसका ग्रोस कलेक्शन 27.25 करोड़ हो गया है. इन आंकड़ों के साथ ‘टॉक्सिक’ की दुनियाभर में कुल कमाई 254.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है. चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई, जिसने 15.50 करोड़ का कारोबार किया.
Add as Preferred Source on Google
कन्नड़ वर्जन 6.60 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर रहा. इसके अलावा तेलुगु से 1.50 करोड़, तमिल से 75 लाख और मलयालम वर्जन से 15 लाख का कलेक्शन आया. ऑक्यूपेंसी के मामले में कन्नड़ बेल्ट का दबदबा रहा, जहां 47.23 फीसदी की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और नाइट शोज में यह आंकड़ा 62.15 फीसदी तक जा पहुंचा. हिंदी बेल्ट में कुल 26.19 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ तीसरे वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. शनिवार को इसके कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले थोड़ी बढ़त देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 16वें दिन इस फिल्म ने भारत में 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
शनिवार को देशभर में इसके 1150 शोज चलाए गए, जिनमें दर्शकों की कुल ऑक्यूपेंसी 32 फीसदी दर्ज की गई. इससे पहले फिल्म ने तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन 1.20 करोड़ का बिजनेस किया था. उस दिन 1,141 शोज में 32 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली थी. 16 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 207.35 करोड़ हो गया है.
भारतीय बाजार में फिल्म का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है, जहां 16 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 147.70 करोड़ और ग्रोस कमाई 174.80 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, ओवरसीज से भी फिल्म ने अब तक 32.55 करोड़ कलेक्शन कर लिया है. यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो लीड फिल्म साबित हुई.
बताते चलें कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन बनी ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी और सुविंदर विक्की अहम किरदारों में हैं. वहीं श्रिया सरन और शाद रंधावा कैमियो किया है. ‘आवारापन 2’ साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 30, 2026, 08:01 IST



