Deepa Jewellers IPO। Deepa Jewellers IPO GMP Today। Deepa Jewellers IPO Review। IPO News

Last Updated:September 02, 2026, 07:19 IST
Deepa Jewellers IPO GMP Today : तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मजबूत पकड़ रखने वाली दीपा ज्वैलर्स का आईपीओ खुल चुका है. निवेशक इस इश्यू में 3 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं. ग्रे मार्केट में दीपा ज्वैलर्स आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अनलिस्टेड शेयर आज 22 फीसदी प्रीमियम (Deepa Jewellers IPO GMP Today) पर ट्रेड कर रहे हैं.
दीपा ज्वैलर्स की तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मजबूत पकड़ है. (Photo : AI)
नई दिल्ली. बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) गोल्ड ज्वेलरी कंपनी दीपा ज्वैलर्स के आईपीओ (Deepa Jewellers IPO) ने आते ही रिटेल निवेशकों को दीवाना बना दिया है. पहले ही दिन रिटेल कोटा 100% भर गया. ग्रे मार्केट में दीपा ज्वैलर्स के शेयरों को मिले जोरदार रिस्पॉन्स ने रिटेल इन्वेस्टर्स को इस इश्यू जमकर पैसा लगाने को मजबूर किया है. यह आईपीओ एक सितंबर को खुला था और 3 सितंबर को बंद होगा. यानी अभी भी इस इश्यू के शेयरों के लिए बोली लगाने को आपके पास दो दिन का टाइम बचा है. इश्यू के शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 4 सितंबर को फाइनल होगा, जबकि मंगलवार, 8 सितंबर को यह शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो सकता है.
दीपा ज्वैलर्स आईपीओ को पहले दिन कुल मिलाकर 0.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. सबसे ज्यादा जोश रिटेल इनवेस्टर्स में दिखा, जिन्होंने अपने कोटे को 1.42 गुना भर दिया. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का कोटा 0.65 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 0.11 गुना भर चुका है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए बाजार से ₹459.72 करोड़ जुटाना चाहती है. इश्यू में ₹250 करोड़ मूल्य के 1.41 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि ₹209.72 करोड़ के 1.18 करोड़ शेयर प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रहे हैं.
दीपा ज्वैलर्स आईपीओ जीएमपी
इश्यू का प्राइस बैंड ₹168 से ₹177 प्रति शेयर तय किया गया है, लेकिन अनलिस्टेड मार्केट में शेयर की मांग देखते ही बन रही है. ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹40 के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहे हैं. अगर यह रुझान बना रहा, तो ऊपरी प्राइस बैंड ₹177 के मुकाबले शेयर ₹217 पर लिस्ट हो सकता है. यानी लिस्टिंग के दिन ही 22 फीसदी मुनाफा. लेकिन, यहां यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि यह जरूरी नहीं है कि बाजार में किसी आईपीओ की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुसार ही हो.
तीन साल में कंपनी को हुआा चार गुना मुनाफा
तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मजबूत पकड़ रखने वाली दीपा ज्वैलर्स हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों और सीएनसी मशीन-कट चूड़ियों की प्रमुख सप्लायर है. वित्त वर्ष 2024 में ₹1,024.57 करोड़ का राजस्व वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर ₹1,926.68 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं, इसी अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय ₹24.42 करोड़ से छलांग लगाकर सीधे ₹104.9 करोड़ के पार निकल गई. यह कंपनी के मजबूत कैशफ्लो और मार्जिन विस्तार को दर्शाता है.
लिस्टिंग गेन के लिए दांव लगाएं या बचें?
ब्रोकरेज फर्म मास्टर कैपिटल सर्विसेज का मानना है कि शादी-त्योहारों में बढ़ती सोने की मांग और ऑर्गेनाइज्ड रिटेल की ग्रोथ से सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा. वहीं, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट ने आकर्षक वैल्यूएशन और तेज ग्रोथ को देखते हुए लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाने की सलाह दी है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने एक बड़े रिस्क की तरफ भी ध्यान दिलाया है. कंपनी के कुल राजस्व में टॉप-10 ग्राहकों की हिस्सेदारी 64.67% है. इनके साथ कोई लंबा कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं है.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Authorरुली बिश्नोई
रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 02, 2026, 07:19 IST



