Tips And Tricks: पुराना अखबार है तो संभालकर रखें, घर की सफाई से लेकर किचन तक इन 5 कामों में ऐसे करें इस्तेमाल

Last Updated:September 06, 2026, 22:43 IST
Newspaper Reuse Ideas: अखबार सिर्फ खबरें पढ़ने या सामान की पैकिंग करने के काम नहीं आता पुराने अखबारों को कूड़े में फेंकने की बजाय घर के रोजमर्रा के कई छोटे-बड़े कामों में भी पुराने अखबार का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सफाई से लेकर पौधों की देखभाल और जूतों को सुखाने तक कई काम आसान हो जाते हैं.
अखबार सिर्फ खबरें पढ़ने या सामान की पैकिंग करने के काम नहीं आता पुराने अखबारों को कूड़े में फेंकने की बजाय घर के रोजमर्रा के कई छोटे-बड़े कामों में भी पुराने अखबार का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सफाई से लेकर पौधों की देखभाल और जूतों को सुखाने तक कई काम आसान हो जाते हैं. आइए जानते हैं अखबार के कई ऐसे घरेलू इस्तेमाल, जो आपके काम आ सकते हैं.
गार्डन या गमलों में पौधों के साथ अनचाही घास उगना आम बात है. इससे बचने के लिए मिट्टी के ऊपर अखबार की कुछ परतें बिछा दें. इसके ऊपर सूखी पत्तियां या थोड़ी मिट्टी डाल सकते हैं. इससे सूरज की रोशनी मिट्टी तक कम पहुंचती है और बेकार घास की ग्रोथ को रोकने में मदद मिल सकती है.
बारिश में जूते भीग जाएं तो उन्हें सुखाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अखबार को मोड़कर या रोल बनाकर जूतों के अंदर भर दें. यह अंदर की नमी सोखने में मदद करता है. अखबार ज्यादा गीला हो जाए तो उसे बदल दें.
Add as Preferred Source on Google
अगर आप घर के किचन वेस्ट से कंपोस्ट बनाते हैं तो पुराने अखबार का इस्तेमाल कर सकते हैं. अखबार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सब्जियों और फलों के छिलकों जैसे गीले कचरे के साथ मिलाएं. इससे कंपोस्ट में सूखा पदार्थ बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
किचन शेल्फ, अलमारी या स्टोरेज रैक में अखबार बिछाने से धूल और गंदगी सीधे सतह पर कम जमती है. समय-समय पर पुराना अखबार बदलने से सफाई भी आसान हो जाती है.
कभी-कभी पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी चला जाता है. ऐसे में गमले की मिट्टी के ऊपर थोड़ी देर के लिए अखबार रखने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिल सकती है. अखबार गीला हो जाए तो उसे हटा दें और जरूरत के अनुसार नया अखबार इस्तेमाल करें.
खिड़कियों और शीशों पर लगे दाग या उंगलियों के निशान साफ करने के लिए पुराने अखबार का इस्तेमाल किया जा सकता है. कांच साफ करने वाले लिक्विड के साथ अखबार से पोंछने पर शीशे चमक सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 06, 2026, 22:43 IST



