Rajasthan

सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी मिली या राजस्थान से किया किनारे… पंजाब भेजने के पीछे क्या है कांग्रेस का प्लान

Last Updated:September 05, 2026, 22:27 IST

Sachin Pilot Congress News: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है, जबकि भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल राजस्थान की राजनीति को लेकर उठ रहा है. क्या कांग्रेस पायलट का राष्ट्रीय कद बढ़ा रही है या राजस्थान की राजनीति से उनकी भूमिका को नई दिशा दे रही है?

ख़बरें फटाफट

पायलट को नई जिम्मेदारी या राजस्थान से किया किनारे... कांग्रेस का प्लान क्या?Zoomकांग्रेस ने भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार सौंपा है. (फाइल फोटो-Facebook@Sachin Pilot)

कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं. इस बदलाव में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है सचिन पायलट. राजस्थान कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरों में शामिल पायलट को अब पंजाब का प्रभारी महासचिव बना दिया गया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी क्यों मिली? सवाल यह भी उठ रहा है कि यह जिम्मेदारी उन्हें राजस्थान की राजनीति से दूर करने की कोशिश तो नहीं.

इन सवालों की वजह यह भी है कि यह फैसला ऐसे समय आया है, जब राजस्थान कांग्रेस के भीतर नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज है और पश्चिमी राजस्थान में सचिन पायलट के इर्द-गिर्द एक अलग सियासी तस्वीर उभरती दिखाई दे रही है.

भूपेश बघेल पंजाब से हटे, पायलट को मिली कमान
कांग्रेस के ताजा संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभार से हटाकर असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है. उनकी जगह पंजाब की जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंपी गई है.

यह बदलाव पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच हुआ है. प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के समर्थक गुटों के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आती रही हैं.

भूपेश बघेल ने पंजाब जाकर नेताओं से बातचीत कर मतभेद खत्म करने की कोशिश भी की थी, लेकिन पार्टी के भीतर तनाव पूरी तरह खत्म होता नजर नहीं आया. ऐसे में कांग्रेस ने अचानक संगठनात्मक बदलाव करते हुए पंजाब की कमान पायलट को सौंप दी.

चन्नी ने सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी देने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के तौर पर नियुक्ति होने पर सचिन पायलट जी का हार्दिक स्वागत है. इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान का हार्दिक धन्यवाद.’

A warm welcome to Shri Sachin Pilot Ji on his appointment as General Secretary In-charge of Punjab Congress.Heartfelt thanks to the Congress Party High Command for this important decision

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj