Sanju Samson संजू सैमसन ने खोला सपनों का रास्ता, 1000 छात्रों को UPSC की तैयारी के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

होमखेलक्रिकेट
मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन, अब 1000 युवाओं के सपनों को उड़ान देंगे संजू सैमसन
Last Updated:September 10, 2026, 00:39 IST
संजू सैमसन फाउंडेशन ने Lead IAS Academy के साथ मिलकर 1000 छात्रों को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने की पहल शुरू की है. स्टार भारतीय विकेटकीपर बैटर ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक हजार युवाओं के सिविल सर्विस का सपना पूरा करने में मदद का ऐलान किया है.संजू सैमसन की सराहनीय पहल
तिरुवनंतपुरम: लंबे संघर्ष के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचे संजू सैमसन मेहनत की कीमत जानते हैं. शायद यही कारण है कि वह अब उन बच्चों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जो आगे चलकर IAS, IPS और अन्य सिविल सर्विस के जरिए देश की सेवा करना चाहते हैं. टीम इंडिया के इस स्टार विकेटकीपर-बैटर ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है. अब वह एक और सराहनीय काम करने जा रहे हैं.
संजू सैमसन फाउंडेशन ने एक हजार स्टूडेंट्स को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है. इस सराहनीय पहल का ऐलान हाल ही में आयोजित लीड इंडिया सम्मिट 2026 (Lead India Summit 2026) में की गई, इसके लिए संजू सैमसन फाउंडेशन ने Lead IAS Academy के साथ साझेदारी की है.
इस योजना के तहत चुने गए 1000 छात्रों को Lead IAS Academy में UPSC की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी. योजना में केवल परीक्षा की तैयारी ही नहीं बल्कि मेंटॉरशिप, स्किल-बेस्ड लर्निंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन, क्रिटिकल थिंकिंग और लीडरशिप स्किल्स पर भी ध्यान दिया जाएगा.
इस स्कॉलरशिप का फायदा देशभर के पात्र छात्रों को मिल सकता है, लेकिन संजू सैमसन के गृह क्षेत्र विझिंजम और आसपास के इलाकों के छात्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. खासतौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को इस योजना से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
आपको मालूम ही होगा कि सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है और अच्छी कोचिंग, स्टडी मैटेरियल, टेस्ट सीरीज और मेंटरशिप पर काफी खर्च हो सकता है. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए फीस बड़ी बाधा बन जाती है. वैसे संजू सैमसन की सामाजिक मदद की यह पहली पहल नहीं है, इससे पहले भी वह अपने फाउंडेशन के माध्यम से स्कूल किट बांटते रहे हैं.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 10, 2026, 00:39 IST



