Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

होमखेलक्रिकेट

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Last Updated:September 09, 2026, 23:38 IST

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त Zoomहैरी ब्रूक और गे ने शानदार अर्धशतक जड़े.

नई दिल्ली. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर मुकाबले के पहले ही दिन कुल 14 विकेट गिरे. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की पहली पारी को महज 133 रनों पर समेट दिया. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर 23 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में जरा भी देर नहीं लगाई. पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जब सैम अयूब बिना खाता खोले ओली रोबिन्सन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. इसके बाद अज़ान अवैस (9 रन) को जोफ्रा आर्चर ने जोश टंग के हाथों कैच कराया. सैम और अज़ान के जल्दी लौटने के बाद अब्दुल्लाह शफीक (3 रन) और शान मसूद (5 रन) भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. महज 28 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 4 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. कप्तान बाबर आजम से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी केवल 7 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए.

हैरी ब्रूक और गे ने शानदार अर्धशतक जड़े.

सऊद शकील का अकेला संघर्षएक छोर से लगातार गिरते विकटों के बीच सऊद शकील ने थोड़ा जुझारूपन दिखाया. उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. निचले क्रम में मोहम्मद अब्बास ने भी 36 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया. विकेटकीपर गाजी गोरी (4 रन), मोहम्मद इमरान रंधावा (5 रन) और रजाउल्लाह (11 रन) कुछ खास कमाल नहीं कर सके. पूरी पाकिस्तानी टीम 33.5 ओवरों में मात्र 133 रन बनाकर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा ओली रोबिन्सन (15 रन देकर 3 विकेट) और जोफ्रा आर्चर (25 रन देकर 3 विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की.

इंग्लैंड की शुरुआत और शुरुआती झटके133 रनों के जवाब में उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी बहुत आसान नहीं रही. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 11 रन बनाकर मोहम्मद अली का शिकार बने, जिनका कैच बाबर आजम ने लपका. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉर्डन कॉक्स (4 रन) को मोहम्मद अब्बास ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. पाकिस्तान के नए गेंदबाज रज़ाउल्लाह ने अपने पदार्पण टेस्ट में ही अपनी फिरकी का जादू दिखाया और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (8 रन) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. 39 रन पर 3 विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम एक समय दबाव में दिख रही थी.

एमिलियो गे और हैरी ब्रूक की मजबूत साझेदारीशुरुआती झटकों के बाद सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे और मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया. एमिलियो गे ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वह दिन के अंतिम सत्र में रज़ाउल्लाह की गेंद पर बोल्ड हो गए.

दिन का अंत और मैच का रुखएमिलियो गे का विकेट गिरने के बाद हैरी ब्रूक ने डेन लॉरेंस के साथ मिलकर दिन का खेल खत्म होने तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया. हैरी ब्रूक 76 गेंदों में 4 चौकों के साथ 52 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. वहीं, उनके साथ डेन लॉरेंस 10 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से पहली पारी की गेंदबाजी में रज़ाउल्लाह ने 9 ओवर में 42 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं. मोहम्मद अब्बास ने 14 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट और मोहम्मद अली ने 10 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया. 39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 156 रन है. 14 विकटों वाले इस उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन के अंत तक इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 23 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दूसरे दिन इंग्लैंड की नजरें एक बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी, जबकि पाकिस्तान की कोशिश जल्द से जल्द बाकी बचे 6 विकेट चटकाने की रहेगी.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 23:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj