Rajasthan

राजस्थान में दूसरे फेज का मतदान कल, भाजपा ने बागियों पर चलाया डंडा

Last Updated:September 10, 2026, 07:20 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए जयपुर में 11 सितंबर को मतदान होगा. चुनाव प्रचार थमने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं. जयपुर कमिश्नरेट पुलि…और पढ़ेंLive: राजस्थान में दूसरे फेज का मतदान कल, भाजपा ने बागियों पर चलाया डंडाZoom

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे फेज के मतदान को लेकर तैयारी पूरी

Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा. चुनाव प्रचार थमने के बाद पुलिस और प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं. जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चुनाव वाले इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया. जयपुर दक्षिण के मानसरोवर सर्कल क्षेत्र में भी पुलिस ने मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जयपुर शहर में दूसरे चरण के तहत 150 वार्डों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. गुरुवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से 2204 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल दो पारियों में रवाना होंगे. पहली पारी के दलों को सुबह 7 बजे बुलाया गया है. इनमें विद्याधरनगर के 298, झोटवाड़ा के 243, हवामहल के 241, सांगानेर के 329 और बगरू के 264 मतदान दल शामिल हैं. दूसरी पारी में किशनपोल के 176, आदर्श नगर के 237, मालवीय नगर के 192 और सिविल लाइंस के मतदान दल रवाना होंगे.

September 10, 202607:20 IST

अजमेर में भाजपा का बड़ा एक्शन, 4 बागियों को 6 साल का निष्कासन

नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच भाजपा ने अजमेर में चार और बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की है. पार्टी ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अरुण शर्मा, सीमा गोस्वामी, रूबी जैन और धर्मेंद्र पंचम को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने निष्कासन के आदेश जारी किए हैं. पार्टी के अनुसार इन नेताओं ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं. इससे पहले भाजपा अजमेर में छह उम्मीदवारों और उनके सहयोगियों के खिलाफ भी निष्कासन की कार्रवाई कर चुकी है. निकाय चुनाव के बीच भाजपा की ओर से लगातार बागियों पर कार्रवाई की जा रही है. पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिया है कि अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इस कदम के बाद अजमेर की स्थानीय चुनावी सियासत और गरमा गई है.

September 10, 202607:19 IST

चुनाव ड्यूटी वालों को राहत, राजसमंद में आज रहेगा अवकाश

नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को राजसमंद जिला प्रशासन ने राहत दी है. नाथद्वारा और आमेट में चुनाव ड्यूटी पर रहे कार्मिकों को 10 सितंबर को अवकाश दिया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी हसीजा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों का 10 सितंबर का अवकाश ऑन ड्यूटी माना जाएगा. चुनाव प्रक्रिया के दौरान लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों को इससे राहत मिलेगी. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. चुनाव ड्यूटी के बाद कार्मिकों को आराम देने के लिए यह फैसला लिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के बावजूद इसे सेवा रिकॉर्ड में ऑन ड्यूटी के रूप में दर्ज किया जाएगा.

September 10, 202607:19 IST

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, 2 कार्मिकों पर 17 सीसीए

नगरीय निकाय चुनाव की ड्यूटी में लापरवाही बरतना दो कार्मिकों को भारी पड़ गया. नगरपालिका नरायना के मतदान दलों की रवानगी के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया. मतदान सामग्री लेने के बाद एक पीठासीन अधिकारी बिना सूचना मोबाइल बंद कर टेंट से नदारद हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने दोनों कार्मिकों के खिलाफ 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी की है. कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत की गई है. प्रशासन ने दोनों से जवाब मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है. निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अन्य कार्मिकों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

September 10, 202607:19 IST

निकाय चुनाव में भाजपा का एक्शन, 7 बागियों को 6 साल का वनवास

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के बीच भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बागियों पर कार्रवाई तेज कर दी है. अजमेर, ब्यावर और नागौर क्षेत्र में सात नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. इनमें अजमेर दक्षिण से अरुण शर्मा, नीतू मिश्रा और सीमा गोस्वामी, अजमेर उत्तर से रूबी जैन और धर्मेंद्र सिंह चौहान, जैतारण से राकेश सोलंकी और मूंडवा से लक्ष्मी नारायण मुंडेल शामिल हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. पार्टी के अनुसार इन नेताओं ने निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं. भाजपा पहले भी कई बागी उम्मीदवारों पर कार्रवाई कर चुकी है. चुनाव के बीच लगातार हो रहे निष्कासन से पार्टी के भीतर अनुशासन का संदेश देने की कोशिश की जा रही है.

September 10, 202607:18 IST

जयपुर में कल वोटिंग, आज 2204 मतदान दल होंगे रवाना

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर शहर के 150 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराई जाएगी. इसके लिए 2204 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. गुरुवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से मतदान दल दो पारियों में रवाना होंगे. पहली पारी के मतदान दलों को सुबह 7 बजे बुलाया गया है. इनमें विद्याधरनगर के 298, झोटवाड़ा के 243, हवामहल के 241, सांगानेर के 329 और बगरू के 264 दल शामिल हैं. दूसरी पारी के दलों को सुबह 11 बजे बुलाया गया है. इनमें किशनपोल के 176, आदर्श नगर के 237, मालवीय नगर के 192 और सिविल लाइंस के मतदान दल शामिल होंगे. प्रशासन ने रवानगी की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

September 10, 202607:18 IST

जयपुर में वोटिंग से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को जयपुर में मतदान होगा. चुनाव प्रचार थमने के बाद जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. चुनाव वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त की, वहीं जयपुर दक्षिण के मानसरोवर सर्कल में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया और मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों को परखा. अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. असामाजिक तत्वों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी. मतदान केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 07:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj