सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: पत्नी हेलेन ने रिसीव किया सम्मान, इनोशनल होकर जताया फैंस का आभार

Last Updated:September 10, 2026, 09:29 IST
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को महाराष्ट्र सरकार ने राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है . सलीम साहब की ओर से उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस हेलेन ने यह सम्मान स्वीकार किया . हेलेन ने मीडिया से बात करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया और सलीम साहब की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया .
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिष्ठित स्वर्गीय राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है . इस खास सम्मान को हासिल करने के बाद उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर है . सलीम खान की तरफ से यह अवॉर्ड उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेलेन ने रिसीव किया.
हेलेन ने मीडिया से बात करते हुए सरकार और फैंस का शुक्रिया अदा किया और बताया कि सलीम साहब आज भी बहुत मजबूत और सेहतमंद हैं .
हेलेन ने शेयर किया सलीम खान का रिएक्शन
अवॉर्ड रिसीव करने के बाद हेलेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पल सलीम साहब के लिए बेहद खास है . जब उनसे पूछा गया कि इस अवॉर्ड की खबर मिलने पर सलीम खान का क्या रिएक्शन था, तो उन्होंने बताया कि सलीम साहब ने उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया है जो उन्हें प्यार और सपोर्ट देते आए हैं . हेलेन ने कहा कि वे सलीम साहब की तरफ से यह सम्मान पाकर खुद को बहुत खुशनसीब मानती हैं . उन्होंने यह भी कहा कि सलीम साहब की लिखी हर फिल्म उनकी ऑल टाइम फेवरेट है .
राइटिंग में बनाया बड़ा नाम
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी . उन्होंने कुछ फिल्मों में साइड रोल भी किए, लेकिन जब एक्टिंग में बड़ा मुकाम नहीं मिला तो उन्होंने राइटिंग का रुख किया . इसके बाद उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी बनाई और ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखकर इतिहास रच दिया .
1963 में पहली मुलाकात और बाद में की शादी
सलीम खान और हेलेन की पहली मुलाकात साल 1963 में आई फिल्म ‘काबली खान’ के सेट पर हुई थी . इस फिल्म में हेलेन लीड रोल में थीं और सलीम खान विलेन के किरदार में थे . धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली और साल 1981 में दोनों ने शादी कर ली . हालांकि सलीम खान पहले से शादीशुदा थे, लेकिन वक्त के साथ उनके पूरे परिवार ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया .
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
September 10, 2026, 09:28 IST



