Rajasthan

छतरगढ़ के लूणखां में पागल कुत्ते का आतंक, 3 गाय और 1 भेड़ की मौत, 1500 पशुओं पर रेबीज का खतरा

Last Updated:September 10, 2026, 11:21 IST

Bikaner News: बीकानेर के छतरगढ़ स्थित लूणखां गांव में पागल कुत्ते के काटने से 3 गाय और 1 भेड़ की मौत हो गई है. इलाके के 1500 से अधिक पशुओं में रेबीज का खतरा फैल गया है, जिसके बाद पशुपालन विभाग ने टीकाकरण शुरू कर दिया है. वहीं, संक्रमित पशुओं का दूध पीने वाले करीब 170 ग्रामीणों को भी एहतियात के तौर पर रेबीज की वैक्सीन लगाई गई है.

ख़बरें फटाफट

Bikaner News: लूणखां में पागल कुत्ते का आतंक, पशुओं की मौत और रेबीज का खतराZoomBikaner News: छतरगढ़ के लूणखां में पागल कुत्ते का आतंक, 3 गाय और 1 भेड़ की मौत, 1500 पशुओं पर रेबीज का खतरा

Bikaner: बीकानेर जिले के छतरगढ़ क्षेत्र के लूणखां गांव में एक पागल कुत्ते के आतंक से हड़कंप मच गया है. पागल कुत्ते के काटने से 3 गायों और 1 भेड़ की दर्दनाक मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, क्योंकि क्षेत्र के 1500 से अधिक पशुओं में रेबीज का खतरा मंडरा रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है.

बढ़ते खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए लूणखां क्षेत्र में 1500 से अधिक पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है. इसके साथ ही संदिग्ध लक्षणों वाले पशुओं को अलग करके आइसोलेशन में रखा जा रहा है, ताकि संक्रमण अन्य पशुओं में न फैले. विभाग की टीमें लगातार गांवों में कैंप कर रही हैं और पशुपालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रही हैं.

ग्रामीणों में भी चिंता, 170 से अधिक लोगों को लगी वैक्सीनपशुओं की मौत और रेबीज के खतरे के बीच उन ग्रामीणों में भारी चिंता बढ़ गई है जिन्होंने संक्रमित पशुओं का दूध पिया था. एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए करीब 170 ग्रामीणों को रेबीज की वैक्सीन लगवाई है. प्रशासन ने दूध पीने वाले और संपर्क में आए अन्य लोगों से भी तुरंत स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की है.

प्रशासन की सतर्कता और सावधानी की अपीलप्रशासन और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. विभाग का कहना है कि किसी भी संदिग्ध या पागल कुत्ते के दिखने पर तुरंत सूचना दें और अपने पशुओं को सुरक्षित बाड़े में रखें. ग्रामीणों की सुरक्षा और पशुधन को बचाने के लिए स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 11:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj