Tech

iOS 27 का इंतजार खत्म! 14 सितंबर से शुरू होगा अपडेट, जानें आपके iPhone में मिलेगा या नहीं, देखें लिस्ट

ऐपल ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone यूजर्स के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की ग्लोबल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि iOS 27 का पब्लिक अपडेट 14 सितंबर से उपलब्ध होगा. ऐपल ने करीब तीन महीने पहले WWDC 2026 में इस नए iOS वर्जन को पहली बार पेश किया था.

iOS 27 का अपडेट सभी कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स के लिए ओवर-द-एयर अपडेट के तौर पर जारी किया जाएगा. यूजर्स अपने iPhone में Settings > General > Software Update पर जाकर नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे.

iOS 27 में मिलेंगे ये बड़े फीचर्स

iOS 27 में ऐपल ने डिजाइन से लेकर AI फीचर्स तक कई बड़े बदलाव किए हैं. इसमें Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर किया गया है. इसके अलावा नया आईफोन हैंडऑफ फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स अलग-अलग आईफोन्स पर एक ही नंबर इस्तेमाल कर सकेंगे.

इस अपडेट का सबसे बड़ा हाईलाइट ऐपल Intelligence और Siri से जुड़े बदलाव हैं. नई Siri ज्यादा नेचुरल तरीके से यूजर की बात समझने और बातचीत का संदर्भ बनाए रखने में सक्षम होगी. इसके लिए ऐपल के अपने फाउंडेशन मॉडल के साथ Google के Gemini AI मॉडल्स का भी इस्तेमाल किया गया है.

यूजर्स Siri को एक अलग ऐप की तरह भी खोल सकेंगे और पुरानी चैट्स को देख पाएंगे.

iOS 27 में बच्चों के डिजिटल इस्तेमाल को मैनेज करने के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स को भी बेहतर किया गया है. इसमें Time Allowances, Schedules और नए वेबसाइट्स के लिए Ask to Browser जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इसके अलावा Phone ऐप को नया डिजाइन मिला है और यह Mail ऐप से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दिखाएगा. मैसेज और मेल में अब सुझाव मिलेंगे. सफारी में टैब्स को टॉपिक के हिसाब से ग्रुप किया जा सकेगा और वेबसाइट पर नई जानकारी आने पर यूजर को नोटिफिकेशन भी मिल सकता है.

इन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 27

iOS 27 का अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल्स के साथ iPhone SE (दूसरी जनरेशन और बाद के मॉडल्स) के लिए उपलब्ध होगा. इनमें iPhone 11 सीरीज, iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 16 सीरीज और iPhone 17 सीरीज शामिल हैं.

इसके अलावा iPhone 16e, iPhone 17e और iPhone Air भी iOS 27 के कम्पैटिबल डिवाइस हैं. यानी पुराने iPhone यूजर्स के लिए भी नया अपडेट उपलब्ध रहेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj